फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Dalit teenage gang rape in Phulpur

फूलपुर में दलित किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

Sat, 07 Jul 2018 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 07 Jul 2018 01:34 AM IST
विज्ञापन
Dalit teenage gang rape in Phulpur
rape shimla
गंगापार के फूलपुर में बृहस्पतिवार की रात दो युवकों ने एक दलित किशोरी का अपहरण कर लिया और उसे एक कमरे में बंद कर रात भर उसके साथ दुराचार किया। सुबह जब किशोरी उनके चंगुल से छूटी तो घरवालों को पता चला। ग्रामीणों ने एक आरोपी को पकड़ लिया और पेड़ से बांधकर जमकर पिटाई कर दी। बाद में पुलिस ने किसी तरह से आरोपी को ग्रामीणों से बचाया। हालांकि, आरोपी युवक पुलिस कस्टडी से भी भाग निकला। पुलिस ने इस मामले में शाम को दो युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा।
विज्ञापन


बहरिया थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली दलित किशोरी फूलपुर के एक गांव में अपने ननिहाल में महीने भर से रह रही थी। किशोरी गुरुवार की रात घर से शौच के लिए निकली। खेत में पहले से ही घात लगाए बैठे दो युवकों ने उसे अगवा कर लिया और एक कमरे में ले जाकर रात भर उसके साथ दुराचार किया। विरोध करने पर किशोरी की रात में कई बार पिटाई भी की। सुबह धमकी देते हुए उसे छोड़ दिया गया कि पुलिस में शिकायत की तो उसे मार दिया जाएगा। किशोरी घर पहुंची तो परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। वे पड़ोसी के घर पहुंचे, जहां एक आरोपी को पकड़ लिया गया। उसे पेड़ से बांटकर जमकर पिटाई की गई। तब तक किसी ने इस बात की सूचना पुलिस को दे दी थी। फोर्स पहुंची और आरोपी युवक को छुड़ा लिया। पुलिस उसे थाने ले जा रही थी कि मौका देखकर वह भाग निकला। इसके बाद गांव वाले थाने पहुंचे। वे आरोपी के भाग जाने से काफी नाराज थे। दिन भर दोनों ओर से गहमागहमी होती रही। पुलिस भी मामले को टालती रही। शाम को अधिकारियों तक बात पहुंची तो रायपुर गांव निवासी जितेंद्र कुमार बिंद उर्फ गोरेलाल के खिलाफ नामजद तथा उसके अज्ञात साथी के खिलाफ 342, 323, 506, 376-डी तथा एससीएसटी एक्ट तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया। इंस्पेक्टर फूलपुर ने बताया कि किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए डफरिन हास्पिटल भेज दिया गया है। आरोपियों की खोजबीन की जा रही है।  
विज्ञापन


मामला गंभीर है आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराकर किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आरोपी युवकों की तलाश में जुटी हुई है। अमित कुमार श्रीवास्तव, सीओ फूलपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed