{"_id":"5b4112b64f1c1bae288b536b","slug":"crushing-the-house-of-a-woman-alone-in-the-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में अकेली महिला की पत्थर से कुचल कर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में अकेली महिला की पत्थर से कुचल कर हत्या
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 08 Jul 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
Murder
शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगर पंचायत शंकरगढ़ के वार्ड नं. पांच मोटियांन टोला में एक मकान में अकेली रह रही महिला की सिर कुचल कर हत्या कर दी गई। घर के आंगन में उसकी रक्तरंजित लाख मिली। मौके पर फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम पहुंची, लेकिन हत्यारों का कोई सुराग नहीं लग सका।
उक्त जगह की रहने वाली सावित्री देवी पत्नी स्वर्गीय साधो प्रसाद केशरवानी की लाश घर के आंगन में शनिवार की सुबह खून में लथपथ पड़ी मिली। पड़ोसियों ने दीवार फांद कर अंदर घुसकर दरवाजा को खोला। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस जांच-पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले में अज्ञात में मामला दर्ज किया है। पुलिस की जांच में पत्थर से मार कर हत्या की वजह बताई जा रही है। महिला के सिर में गंभीर चोट लगी हुई है। मूल रूप से अरवारी मोड़ मुरका चित्रकूट की रहने वाली सावित्री पिछले कई सालाें से शंकरगढ़ में उक्त जगह में रहती थी। सावित्री के एक पुत्र हरिशचंद्र केशरवानी व चार बेटियां हैं जिनकी वह शादी हो चुकी है। सात साल से शंकरगढ़ के इसी मकान में अकेली रहती थी।
शंकरगढ़ के मोटियांन टोल में सवित्री की हत्या का कारण साफ नहीं हुआ है। पुलिस कई पहलुओं पर काम कर रही है। आशंका है कि जुआरी व शराबियाें ने लूट के चक्कर में महिला की हत्या कर दी। महिला के सिर में गंभीर चोट लगी हुई है। एसपी यमुनापार दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि शुरुआती जांच-पड़ताल में लूट की बात सामने आ रही है। मामले का जल्द खुलासा किया जायेगा।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र में अराजकतत्वों का महफूज ठिकाना बन गया है। लोगों का कहना है कि नगर व नगर के इर्द गिर्द हो रही हत्या की घटनाओं का मुख्य कारण क्षेत्र में शराबियों, जुआरियों, स्मैकियों तथा सट्टेबाजों की संख्या बढ़ती जा रही है। क्षेत्र के शंकरगढ़, पटहट, लालापुर्वा, रानीगंज, शिवराजपुर आदी जगहों पर जुआरियों तथा शराबियों का जमघट लगा रहता है। लेकिन पुलिस इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करती।