{"_id":"581cef234f1c1bc52b437a00","slug":"crime11","type":"story","status":"publish","title_hn":" पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में युवती से छेड़खानी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में युवती से छेड़खानी
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 05 Nov 2016 02:05 AM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी एक्सप्रेस में महिला से अश्लील हरकत के तीसरे ही रोज शुक्रवार रात पुरी से दिल्ली जा रही पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में भी एक युवती से छेड़खानी का मामला सामने आया। शिकायत पर रेलवे पुलिस ने इमरजेंसी मेमो देकर ट्रेन को जंक्शन पर रुकवाया और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। वह प्रतियोगी छात्र है, जो दिवाली की छुट्टी के बाद बिहार में अपने घर से पढा़ई के लिए इलाहाबाद लौट रहा था।
पुरी से नई दिल्ली जा रही पुरुषोत्तम एक्सप्रेस ट्रेन की एस-11 कोच में सफर कर रही झारखंड की युवती ने फोन से रेलवे कंट्रोल में छेड़खानी की शिकायत की। दिल्ली जा रही युवती ने बताया कि पास की बर्थ पर मौजूद युवक ने उस पर अश्लील कमेंट किया है। इस सूचना पर सक्रिय जीआरपी थाना प्रभारी मनोज सिंह ने इलाहाबाद जंक्शन पर ट्रेन रोकने के लिए स्टेशन अधीक्षक को मेमो दिया। रात करीब नौ बजे ट्रेन जंक्शन पर पहुंची तो उसे रोककर एस-11 बोगी से आरोपी युवक को उतारकर पीड़ित युवती से तहरीर ली। पकड़ा गया राहुल पटेल बिहार में मधेपुरा जिले का रहने वाला है। वह इलाहाबाद के बैरहना इलाके में किराए पर रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता है। उसने कहा कि उसने बात करने की कोशिश की थी।