फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   crime news

नवाबगंज में हाईवे पर सर्राफ से लूटे आभूषण

Sat, 16 Jan 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद Updated Sat, 16 Jan 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
crime news
बदमाशों ने नवाबगंज इलाके में लखनऊ हाईवे पर शनिवार रात सराफा दुकानदार को तमंचा सटाकर नगदी और गहनों समेत करीब ढाई लाख रुपये का माल लूट लिया। वह दुकान बंद करने के बाद अपने रिश्तेदार के साथ घर लौट रहा था तभी रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने रोककर वारदात को अंजाम दिया और भाग निकले। खबर पाकर क्षेत्रीय पुलिस के साथ अफसर मौके पर पहुंचे और बदमाशों की तलाश शुरू की।
विज्ञापन


मंसूराबाद कस्बे में रहने वाले विमल कुमार सोनी की नवाबगंज बाजार में आभूषणों की दुकान है। शनिवार रात करीब सात बजे वह दुकान बंद करने के बाद अपने रिश्तेदार (साढ़ू के पुत्र) कोरांव से आए राजेश कुमार के साथ बाइक पर घर को चला तो उसके पड़ोसी गांव ममई का राजगीर किशन मिल गया। विमल ने उसे भी बाइक पर बैठा लिया।
विज्ञापन



वे तीनों नवाबगंज से एक किलोमीटर आगे मलकिया गांव के पास पहुंचे तभी पैशन प्रो बाइक सवार तीन बदमाशों ने बगल में आकर तमंचा दिखा रुकने के लिए कहा। रुकते ही दो बदमाशों ने विमल के रिश्तेदार तथा राजगीर को तमंचा सटाकर काबू में किया जबकि तीसरे बदमाश ने तमंचा की मुठिया से मारकर बाइक की डिक्की का लॉक तोड़ दिया। डिक्की से वह बैग निकाल लिया जिसमें ढाई किलो चांदी और 50 ग्राम सोने के गहने थे। बदमाश ने विमल की जेब से भी 15 हजार रुपये निकाल लिए। इसके बाद लुटेरे बाइक पर लालगोपालगंज की तरफ भाग निकले। विमल ने पुलिस अफसरों को बताया कि बदमाशों ने तकरीबन ढाई लाख रुपये का माल लूटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed