फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   crime news

अपराधियों से मिलीभगत में दो सिपाहियों पर गाज

Wed, 13 Jan 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 13 Jan 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
crime news
अपराधियों से मिलीभगत, शराब, जुआ, सट्टा जैसे गैरकानूनी धंधों में साठगांठ, जमीन की खरीद-फरोख्त में भी दखल और धन उगाही की तमाम शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए नैनी थाने के दो सिपाहियों ब्रजेंद्र राय और संतोष सिंह को निलंबित कर दिया गया। मंगलवार को उन दोनों को निलंबित करने के  साथ ही एसएसपी ने सीओ को थाना प्रभारी नैनी की भूमिका की जांच सौंप दी है।
विज्ञापन


सिपाही ब्रजेंद्र सिंह और संतोष नाथ सिंह लंबे समय से नैनी थाने में तैनात थे। सच तो यह है कि वही दोनों नैनी थाना प्रभारी के कारखास सिपाही थे। यानी इलाके में उगाही समेत सारा काम वही दोनों करते थे। एसएसपी केएस इमैनुएल ने बताया कि इन दोनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है। एसएसपी के मुताबिक इन दोनों के खिलाफ जनता के साथ ही इलाके के पुलिस अफसरों से भी लगातार शिकायत मिल रही थी।
विज्ञापन


शिकायत मिलती रही कि वे दोनों इलाके में जुआ-सट्टा संचालकों, अवैध शराब और नशीले पदार्थों के विक्रेताओं को संरक्षण देते हैं। कुछ और संदिग्ध गतिविधियों में उनके संलिप्त होने की शिकायत मिली। अफसर भी उन दोनों से नाराज रहे हैं। ऐसे में उन्हें निलंबित कर उनकी कारस्तानियों की जांच सीओ को सौंप दी गई है। थाना प्रभारी के खिलाफ भी जांच होगी कि क्या इन दोनों सिपाहियों की करतूतों की उन्हें जानकारी और रजामंदी भी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 एसएसपी केएस इमैनुएल ने नैनी थाने के दोनो कारखास सिपाहियों को निलंबित किया तो जिले के दूसरे थानों में लंबे समय से तैनात कारखास सिपाहियों में हलचल मच गई है। एसएसपी ने कहा है कि डीजीपी के आदेश का पालन करते हुए तीन साल से ज्यादा समय से एक थाने में तैनात या संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त सिपाहियों को हटाया जाएगा। गोपनीय टीम से इस बारे में जांच कराई जा रही है। ऐसे में करेली, सिविल लाइंस, कीडगंज, जार्जटाउन, दारागंज, धूमनगंज, शाहगंज जैसे थानों में लंब समय से थानेदार के लिए कारखासी कर रहे सिपाहियों पर गाज गिर सकती है। आलम यह है कि ये कारखास सिपाही अपने इलाके में खुलकर जुआ-सट्टा के अड्डे चलवाते हैं और कहते फिरते हैं कि उन्हें नहीं हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed