फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   crime news

आमने-सामने टकराईं बाइक , किसान की मौत

Sat, 09 Jan 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 09 Jan 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
crime news
यमुनापार के कोरांव इलाके में शुक्रवार शाम को दो बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में बाइक सवार किसान विनोद दुबे(38) की मौत हो गई। हादसे में दूसरी पर बाइक सवार लालजी(40) गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें पीएचसी कोरांव से प्राथमिक उपचार के बाद एसआरएन चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


कोरांव के सेमरी गांव का विनोद दुबे खेती किसानी करते थे। वह शुक्रवार सुबह अपनी ससुराल गढ़वा गए थे। वहां से बेटी अलका को लेकर बाइक से घर लौट रहे थे। कोहड़ार घाट मुख्य मार्ग पर बिसरी गांव के सामने विनोद और सामने से आ रही एक अन्य बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के बाद विनोद और उनकी बेटी छिटक कर सड़क पर गिरे। जबकि  दूसरी बाइक के चालक लालजी निवासी मुरलीपुर, कोरांव भी हादसे में गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे के बाद पिता की हालत देख विनोद की बेटी अलका वहां खड़ी होकर रो रही थी।
विज्ञापन


 अलका को मामूली खरोचें ही आईं थीं। तभी चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे और खून से लथपथ लालजी और विनोद को कोरांव पीएचसी ले गए।  डॉक्टरों ने विनोद को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल लालजी को एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे की खबर विनोद के घर पहुंची तो कोहराम मच गया। विनोद की पत्नी उर्मिला को घटना की जानकारी हुई तो वह अचेत हो गई। विनोद के दो बेटे और एक बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed