फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   crime news

चिता से उठाकर महिला का शव भेजा चीरघर

Sat, 02 Jan 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 02 Jan 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
करेली के नया पूरा मुहल्ले में एक महिला ने कथित तौर पर बीमारी से परेशान होकर फांसी लगा ली। पुलिस को सूचना दिए बगैर मायके वालों को बुलाकर परिवार के लोग शव को अंतिम संस्कार की खातिर रसूलाबाद घाट ले गए। वहां गले पर कसाव का नीला निशान देखकर अंतिम संस्कार से मना कर पुलिस बुला ली गई। करेली थाने की पुलिस ने महिला के शव को सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


नया पूरा करेली में रहने वाले राजेंद्र कुमार का ब्याह करीब 15 साल पहले मुगलसराय में गल्ला मंडी निवासी लक्ष्मी के साथ किया गया था। उनके दो बच्चे हैं। बेटा विकास (12) कक्षा सात और बेटी संध्या (10) कक्षा छह में पढ़ रही है। राजेंद्र सिविल लाइंस बस अड्डे के पास ठेला पर पूड़ी-सब्जी बेचता है। शुक्रवार दिन में लक्ष्मी की एकाएक मौत हो गई। मुहल्ले वालों को इस बारे में नहीं बताया गया। मुगलसराय में मायके वालों को सूचना दी गई तो वहां से भाई कमलेश और मिथिलेश आ गए।
विज्ञापन


 शनिवार दोपहर ससुराली और मायके वाले लक्ष्मी का शव लेकर रसूलाबाद घाट पहुंचे तो वहां क्रिया कर्म कराने वाले लोगों ने गले पर नीला निशान देखकर अंतिम संस्कार कराने से मना कर पुलिस को सूचना देने के लिए कहा। करेली थाने की पुलिस पहुंची और शव को सीलकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। तब पति राजेंद्र ने पुलिस को अर्जी दी जिसमें लिखा कि वह शुक्रवार को ठेला लगाने गया था तभी दिन में 11 बजे पत्नी लक्ष्मी ने मफलर के जरिए फांसी लगा ली। राजेंद्र ने कहा कि वह कई साल से बीमार चल रही थी। बीमारी से ही परेशान होकर उसने जान दे दी। शनिवार को पोस्टमार्टम नहीं हो सका। हालांकि मायके वालों ने भी कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed