फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   crime news

कोरांव में रेप के बाद युवती की हत्या

Sat, 26 Dec 2015 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 26 Dec 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
crime news
यमुनापार के कोरांव इलाके में एक युवती की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। शनिवार दोपहर उसे स्कूटी पर जंगल की तरफ जाते देखा गया था। फिर वह दो युवकों के साथ मंदिर के बाहर दिखी थी। शाम को चरवाहों ने उसकी लाश जंगल में सूखे नाले में देखी तो शोर मचाया। युवती की स्कूटी भी वहीं खड़ी थी। पुलिस को कत्ल से पहले युवती के साथ रेप का संदेह है। उसका मोबाइल फोन गायब है। देर रात तक महिला की पहचान नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन


कोरांव के गोबरी गांव से कुछ दूर पर जंगल है। शनिवार शाम करीब पांच बजे जंगल से मवेशी लेकर लौट रहे चरवाहों ने सूखे नाले में करीब 30 वर्षीय युवती की लाश देखी। पास में ही बिना नंबर की स्कूटी ख़ड़ी थी। हल्ला मचा तो वहां भीड़ लग गई। खबर पाकर कुछ देर में वहां कोरांव थानाध्यक्ष उदयवीर सिंह पुलिस बल के साथ पहुंच गए। युवती ने साड़ी और स्वेटर पहन रखा था। सिंदूर, बिछुए, पायल से यह साफ हो गया कि वह विवाहित थी। उसने मोजे और जूती पहन रखी थी। एक पैर की जूती गायब थी। युवती के गले मे्ं दुपट्टा लिपटा था। शरीर पर कोई जाहिरा चोट नहीं थी। ऐेसे में शक है कि उसे गला घोंटकर मारा गया था। दुराचार की भी आशंका है।
विज्ञापन


मौके पर जुटे लोगों से पता चला कि यह महिला दोपहर करीब एक बजे गांव से गुजरी थी। उसने जंगल में नाले की तरफ जाने का रास्ता भी पूछा था। फिर करीब तीन बजे चरवाहों ने उसे शिव मंदिर पर दो युवकों के साथ बैठा देखा। पुलिस मान रही है कि उन्हीं लोगों ने महिला की हत्या की और उसका मोबाइल फोन लेकर भाग गए। पुलिस का अनुमान है कि महिला कोरांव या मेजा इलाके में किसी विभाग में कार्यरत रही होगी। उसका मोबाइल नंबर मिलने पर कातिलों का सुराग मिल सकता है लेकिन इसके लिए जरूरी है कि पहले महिला की पहचान हो सके। शव को चीरघर भेजकर पुलिस ने स्कूटी को थाने में खड़ा कर दिया है। इसमें छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed