फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   crime news

ओवरटेकिंग के झगड़े में पिटाई से घायल युवक ने तोड़ा दम

Mon, 02 Nov 2015 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 02 Nov 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
crime news
मऊआईमा के मानीउमरपुर गांव में शुक्रवार रात रामलीला देखकर लौट रहे बांकेलाल (20) का बाइक ओवरटेकिंग को लेकर गांव के ही एक लड़के से झगड़ा हो गया। युवकों ने मिलकर बांके लाल को लाठी-डंडे से जमकर पीटा। बांकेलाल लहूलुहान हो गया तो हमलावर भाग निकले। घायल एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। रविवार रात बांकेलाल की अस्पताल में मौत हो गई। मऊआईमा पुलिस ने बांकेलाल के भाई की तहरीर पर गांव के दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन


मानीउमरपुर के हरीलाल किसान हैं। उनके तीन बेटों में सबसे छोटा बांकेलाल सूरत में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। वह दशहरा पर गांव आया हुआ था। शुक्रवार रात वह रामलीला देखने गया था। रामलीला देखकर घर लौट रहा था। रास्ते में गांव के ही ननकऊ और उसके भाई मोहन लाल से बाइक को पास देने को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद ननकऊ और मोहन लाल ने बांकेलाल को लात-घूंसों से पीटकर लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन


शोरगुल सुनकर गांव के लोग दौड़े तो हमलावर भाग निकले। खून से लथपथ बांकेलाल को घरवाले लेकर अस्पताल भागे। अस्पताल में उसकी हालत नाजुक बनी हुई थी। रविवार रात इलाज के दौरान बांकेलाल ने दम तोड़ दिया। बांकेलाल के भाई की तहरीर पर पुलिस ने ननकऊ और मोहन लाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बांकेलाल की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है। एसओ मऊआईमा विजय प्रताप ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। बाइक ओवरटेक करने को लेकर झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed