{"_id":"5393bca451f335887e5218348668a56d","slug":"crime-news-hindi-news-385","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीस रुपये के झगड़े में चली गोली, मासूम के सिर में लगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीस रुपये के झगड़े में चली गोली, मासूम के सिर में लगी
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Tue, 15 Sep 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुल्दाबाद में अटाला के मजार वाली गली में सोमवार रात दो गुटों के बीच बीस रुपये को लेकर झगड़ा हो गया। मारपीट के बाद एक पक्ष ने तमंचे से फायर कर दिया। निशाना चूक गया और गोली बालकनी में खड़े छह साल के मासूम के सिर में जा लगी। गोली चलते ही गली में अफरातफरी मच गई। मासूम के चीखने की आवाज सुनकर घरवालें दौड़े तो वह खून से लथपथ पड़ा था। घायल बच्चे को आनन फानन में कॉल्विन ले जाया गया। वहां से हालत गंभीर होने पर एसआरएन रेफर कर दिया। खुल्दाबाद पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
अटाला मजार वाली गली के रहने वाले रहमान अली ट्राली चालक हैं। उनके दो बेटों में छोटा शोएब (6)बालकनी में खड़े होकर खेल रहा था। तभी नीचे गली में दो गुटों के बीच झगड़ा होने लगा। विवाद बढ़ा तो एक पक्ष ने तमंचे से फायर कर दिया। गोली बालकनी में खड़े शोएब के सिर में लगी। वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। गोली चलते ही गली में खलबली मच गई। आसपास के लोग पहुंचे तो शोएब खून से लथपथ तड़प रहा था। बेटे को खून से सना देखकर सैय्यदा के आंखों से आंसू आ गए। मोहल्ले के लोग शोएब को लेकर कॉल्विन अस्पताल भागे। हालत गंभीर होने चलते डॉक्टरों ने एसआरएन रेफर कर दिया। एसआरएन में शोएब की हालत नाजुक बनी है। इंस्पेक्टर खुल्दाबाद समीर सिंह ने बताया कि शालू और ननकू सगे भाई हैं। वे फल बेंचते हैं। उनका गुलाम से बीस रुपये को लेकर विवाद था। कभी शाूल ने गुलाम को बीस रुपये उधार दिया था। जिससे वसूलने को लेकर झगड़ा हुआ। झगड़े में गोली चल गई। जो शोएब को लग गई। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। आरोपी घर छोड़कर फरार हैं।