{"_id":"4fbcc991e98171ce3b877922c9a2f3a8","slug":"crime-news-hindi-news-309","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर रोड पर शिक्षिका से दिनदहाड़े छिनैती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कानपुर रोड पर शिक्षिका से दिनदहाड़े छिनैती
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 30 Aug 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर रोड पर रविवार दोपहर सप्लाई डिपो के पास बाइक सवार बदमाश शिक्षिका की चेन छीनकर भाग निकले। अचानक हुई छिनैती की घटना शिक्षिका की स्कूटी अनियंत्रित हो गई। शिक्षिका ने किसी तरह अपने को संभालकर शोर मचाया तो आसपास के लोग दौड़े। बदमाश छिनैती कर चौफटका की ओर भागे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया लेकिन वे हाथ नहीं लगे।
सलोरी के रहने वाले मृत्युंजय की पत्नी इंद्राणी राय शिक्षिका हैं। वह दोपहर में स्कूटी से बहन सपना के साथ ट्रांसपोर्टनगर में अपने एक रिश्तेदार के घर जा रही थीं। रास्ते में कानपुर रोड पर सप्लाई डिपो के पास एक बाइक पर दो बदमाश आए और इंद्राणी के गले में लटकती चेन झपट्टा मारकर खींच ले गए। अचानक हुई छिनैती से इंद्राणी और सपना सहम गईं। खुद को संयत कर दोनों बहनों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग दौड़े। बाइक सवार बदमाश चौफटका पुल की तरफ भागे। कंट्रोल रूम की सूचना पर कैंट पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने बदमाशों की घेरेबंदी की लेकिन सफलता नहीं मिली। इंद्राणी के भाई आलोक की तहरीर पर कैंट पुलिस रिपोर्ट लिखकर बदमाशों की तलाश में जुटी है।