{"_id":"d59bcc5f621d97d61ff7faae72ab74f1","slug":"crime-news-hindi-news-274","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोचिंग से निकले छात्रों की सरेराह पिटाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोचिंग से निकले छात्रों की सरेराह पिटाई
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 23 Aug 2015 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद (ब्यूरो)। जार्जटाउन इलाके में बालसन चौराहे के पास स्थित एक कोचिंग से बाहर निकले दो छात्रों पर बाइक सवार युवकों ने हमला बोल दिया। शनिवार शाम सरेराह पैदल जा रहे छात्रों की पिटाई से सड़क पर भीड़ जुट गई। हमलावर छात्रों को लहूलुहान कर धमकी देते हुए भाग निकले । जार्जटाउन एसओ पहुंचे। घायल छात्रों से हमलावरों के बारे में पूछा, लेकिन घायल छात्र कुछ बता नहीं पाए।
पन्नालाल रोड स्थित कोचिंग पढ़कर दो छात्र पैदल ही घर की ओर जा रहे थे। सड़क पर पहुंचते ही थे कि दो बाइक पर आधा दर्जन युवक आए और दोनों छात्रों को घेर लिया। छात्रों से गालीगलौज करने लगे। छात्रों ने विरोध किया तो मारपीट शुरू कर दी। हमलावरों ने दोनों छात्रों को बीच सड़क पर जमकर पीटा और देख लेने की धमकी देते हुए भाग निकले। जार्जटाउन एसओ दीपक पांडेय ने पूछताछ की लेकिन घायल छात्र यह नहीं बता पाए कि हमलावर कौन थे। आशंका है कि हमलावरों का झगड़ा किसी दूसरे छात्र से था। रास्ते में यही दोनों मिले तो हमलावर इन पर ही टूट पड़े। एसओ ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर हमलावरों की तलाश की जा रही है।