फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   crime news

छात्रा से रेप की कोशिश, दूसरी छात्रा का गला कसा

Mon, 10 Aug 2015 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 10 Aug 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
crime news
पुलिस का खौफ इस कदर घटता जा रहा है कि राह चलते छात्राओं-लड़कियों से खींचतान और बदसलूकी हो रही है। शोहदे बेलगाम हो गए हैं। यमुनापार इलाके में रीवा रोड स्थित कौंधियारा इलाके के रेही गांव के पास सोमवार दोपहर स्कूल से लौट रहीं कक्षा नौ की दो छात्राओं को दूसरी बिरादरी के एक युवक ने झाड़ी में खींच लिया। उसने एक छात्रा को जमीन पर गिराकर रेप की कोशिश की और विरोध पर अपनी पैंट से बेल्ट निकालकर दूसरी छात्रा के गले में कस दिया। इसी बीच चीखपुकार सुनकर खेतों में काम कर रहे लोगों ने आकर उस युवक को दबोचा और पीटते हुए मिश्रा बांध तक  ले गए। वहां दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने हुए तो इलाके की पुलिस पहुंची। हालांकि युवक को उसके वर्ग के लोग बचाकर ले गए। इस पर गुस्साए लोगों ने जाम लगाया तो पुलिस ने यह कहकर मनाया कि गिरफ्तारी की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन


जारी के निकट कमला अग्रहरि बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज में नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली दो छात्राएं सोमवार दोपहर करीब तीन बजे अपने घर जा रही थीं तभी रेही गांव की नहर पुलिया के निकट अचानक एक युवक ने उन दोनों के हाथ पकड़े और झाड़ी में खींच लिया। उसने एक छात्रा को जमीन पर पटका और उसके साथ रेप का प्रयास करने लगा। दूसरी छात्रा ने बचाने की कोशिश की तो अपने पैंट की बेल्ट निकाल उसके गले में फंदा कस दिया। खींचतान में दोनों छात्राओं की स्कूल ड्रेस भी कई जगह से फट गई। इसी बीच, उन दोनों की चीख-पुकार सुनकर करीब के खेतों में काम कर रहे महिलाएं-पुरुष आ गए। उन्होंने घेरा और भाग रहे युवक को दबोच लिया। रो-बिलख रही छात्राओं को घर भेजने के बाद लोग शोहदे को पीटते हुए मिश्रा बांध तक ले गए।
विज्ञापन


 अमरेहा गांव निवासी यह युवक दूसरे समुदाय का था। वह रेही गांव में अपने रिश्तेदार के यहां टिका था। उस समुदाय के कई लोगों ने आकर उसकी पिटाई का विरोध किया तो मामला गर्मा गया। दो समुदायों के बीच टकराव की स्थिति बनी तो पुलिस को सूचना दी गई। कुछ देर कौंधियारा थाने और जारी चौकी के पुलिसकर्मी आ गए। पुलिस ने दोनों तरफ के लोगों को अलग किया। छात्रा के पिता से तहरीर ली। मगर बलात्कार की कोशिश करने वाले शोहदे के पक्ष के लोगों ने पुलिसकर्मियों से झड़प कर ली। वे उसे पुलिस से जबरन छुड़ाकर घर के भीतर और फिर दूसरे रास्ते से अस्पताल ले गए। पुलिस ने उसकी बेल्ट कब्जे में ले ली, जिससे उसने छात्रा का गला कसा था। गिरफ्तारी नहीं होने के विरोध में लोगों ने कुछ देर के लिए जाम लगाया तो पुलिस ने उन्हें मनाकर शांत किया। इस बाबत कौंधियारा थानाध्यक्ष धमेंद्र प्रताप ने कहा कि युवक की दिमागी हालत ठीक नहीं है। इसलिए उसे फिलहाल गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है। परिवार के लोग उसका इलाज कराने ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed