{"_id":"2e8903c7f8f44a3554708b030dd1386a","slug":"crime-news-hindi-news-1385","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन से छेड़खानी के विरोध पर भाई को पीटा, फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहन से छेड़खानी के विरोध पर भाई को पीटा, फायरिंग
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 29 Feb 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनी की लेबर कॉलोनी में रविवार रात शोहदों ने सड़क पर जमकर तांडव किया। भाई के साथ घर लौट रही इंटर की छात्रा से चाय की दुकानदार पर बैठकर अड्डेबाजी कर रहे शोहदों ने छेड़खानी की। छात्रा के भाई ने विरोध किया तो शोहदे उस पर टूट पड़े। बीच सड़क छात्रा के भाई की लात-घूंसों से पीटने लगे। शोरगुल मचा तो आसपास के लोग दौड़े। अपने को घिरता शोहदे तमंचे से फायर करते हुए भाग निकले। फायरिंग से इलाके में सनसनी फैल गई। कंट्रोल रूम की सूचना पर नैनी पुलिस पहुंची। पुलिस तहरीर लेकर आरोपियों की तलाश में लगी है।
नैनी की रहने वाली इंटर की एक छात्रा रविवार को अपने भाई केे साथ सहेली के घर से केमेस्ट्री का नोट्स लेने गई थी। सहेली के घर से छात्रा पैदल ही भाई के साथ घर लौट रही थी। घर से कुछ कदम की दूरी पर लेबर कॉलोनी में पंडित चौराहे के पास पहुंचे थे। तभी चाय की दुकान पर बैठकर अड्डेबाजी कर रहे शोहदों ने छात्रा पर अश्लील कमेंट किया। यह सुनकर छात्रा का भाई गुस्से में आ गया और उसने छेड़खानी का विरोध किया। शोहदों ने उसे घेर लिया और सड़क पर लात घूंसों से पीटने लगे।
बीच सड़क युवक को पिटता देख आस-पास के लोग उसे बचाने दौड़े तो शोहदे तमंचे से फायर करते हुए भागे। शोहदों ने हवा दो फायर झोंका था। गोली चलते ही मौके पर अफरातफरी मच गई। देखते ही देखते चौराहे पर सन्नाटा पसर गया। लोग घरों में दुबक गए। छात्रा के भाई ने कंट्रोल रूम पर फोन किया तो नैनी पुलिस कुछ ही देर में मौके पर पहुंच गई। आसपास के लोगों से घटना के बाबत जानकारी लेने के बाद पुलिस लौट गई। छात्रा के भाई ने नैनी कोतवाली में जाकर मामले की तहरीर दी। स्थानीय लोगों के मुताबिक शोहदे अरैल के बताए जा रहे हैं।