{"_id":"22d3236509b6813a3ca14cce73ef93e3","slug":"crime-news-hindi-news-1363","type":"story","status":"publish","title_hn":"इश्क में नाकाम युवक ने ट्रेन से कटकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इश्क में नाकाम युवक ने ट्रेन से कटकर दी जान
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 25 Feb 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
इश्क में नाकाम युवक ने बृहस्पतिवार की सुबह इरादतगंज के पास रेलवे लाइन पर ट्रेन के सामने आकर अपनी जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की सूचना जितेन्द्र के परिजनों को दी तो परिजनों ने पहुंचकर शव की शिनाख्त की। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
जितेन्द्र कुमार पाण्डेय (25) पुत्र मोहन पाण्डेय निवासी सुहाग, कोरांव गुडगांव स्थित फैक्ट्री में काम करता था। वह अपनी चचेरी बहन की ननद से प्रेम करने लगा था। बताया जाता है कि जब जितेन्द्र छुट्टी पर घर आता था तो अपनी प्रेमिका से मिलने जरूर जाता था। दोनों ने एक साथ जीने मरने की कसमें खाई थी। यह सिलसिला करीब सालों तक चलता रहा। वह मुंबई से अपने घर कोरांव आया हुआ था।
जहां नैनी के गुरुनानक नगर में रहकर पढ़ाई कर रहे अपने चचेरे भाई के पास मंगलवार को मिलने पहुंचा था। भाई से मुलाकात कर वह वापस जा रहा था। इस दौरान उसने आखिरी बार अपनी प्रेमिका से फोन पर बात की। उसे इस बार कुछ अटपटा सा लगा। जानकारी की तो उसे मालूम चला कि उसकी प्रेमिका का संबंध किसी और से हो गया है और वह उससे शादी करने वाली है। यह जानकारी मिलते ही जितेन्द्र को यह बात नागवार गुजरी और उसने आखिरी बार फोन पर अपनी प्रेमिका से बात की।
विज्ञापन
फोन पर ही प्रेमिका ने कहा कि हम तुमसे प्यार नही करते हैं। इतना सुनते ही जितेन्द्र ने ट्रेन के सामने आकर अपनी जिंदगी को खत्म कर लिया। घटना के बाद रेलवे ट्रैक पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव के पास से एक मोबाइल बरामद किया। जिसके बाद पुलिस ने घरवालों को सूचना कर दी। युवक की मौत से घर में कोहराम मच हुआ है।