फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   crime news

छह चोर गिरफ्तार, 45 बाइक बरामद

Thu, 25 Feb 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 25 Feb 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
crime news
क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम और नैनी थाने की पुलिस ने वाहन चोरों के गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चोरी की 45 बाइक बरामद की है। चोर गिरोह से जुड़े छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए लोगों में बीडीसी सदस्य का पति भी शामिल है। गिरोह के सरगना समेत पांच सदस्य पुलिस की पकड़ में नहीं आ सके हैं। पुलिस को उम्मीद है कि बाकी अपराधियों की गिरफ्तारी होने पर और भी गाड़ियां बरामद हो सकेंगी।
विज्ञापन


एसएसपी केएस इमेनुएल ने बताया कि स्वाट टीम प्रभारी सुनील दुबे नैनी इंस्पेक्टर रामसूरत सोनकर के साथ मामा भांजा तालाब तिराहे पर चेकिंग कर रहे थे तभी खबर मिली कि  वाहन चोर गिरोह के कुछ लोग चोरी की बाइक का सौदा करने जा रहे हैं। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर ली। उसी वक्त चार लोग आते दिखे। उनमें दो लोग दो बाइक छोड़कर भाग निकले जबकि दो लोग पकड़े गए। उन दोनों से पूछताछ में पता चला कि वे करछना के तिवरिया में रहने वाले रमेश पटेल के वाहन चोर गैंग से जुड़े हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने छापेमारी कर चार अन्य लोगों को पकड़ लिया। गिरफ्तार छह लोगों में घूरपुर के बड़ी कांटी गांव का मान सिंह उर्फ बबऊ, पचदेवरा करछना का फिरोज अहमद, तिवरिया गांव का संदीप पटेल उर्फ राजा बाबू और रामपाल भारतीय, कर्मा बाजार का संतोष साहू तथा करेहा करछना का ब्रजेश कुमार यादव शमिल है। पुलिस ने इन लोगों की निशानदेही पर चोरी की 45 बाइक बरामद कर ली। इनमें 15 बाइक तो खरीदारों से जब्त की गई जिन्हें चुराने के बाद बाइक बेच दी गई थीं। हालांकि गिरोह का सरगना रमेश पटेल अपने सहयोगियों मोहम्मद राजू, कप्तान पटेल, मिथिलेश, संतोष विश्वकर्मा के साथ फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने चोरी की 45 बाइक के साथ ही सात नंबर प्लेट और दस फर्जी आरसी (रजिस्ट्रेशन सटिर्फिकेट) बरामद किए हैं। एसएसपी ने बताया कि चोरी की बाइक फर्जी आरसी के जरिए बेची जाती थी। आरसी में उसी बाइक का रजिस्ट्रेेशन और चेचिस नंबर डाला जाता था ताकि कहीं पुलिस चेकिंग में रोके तो भी चोरी पकड़ में नहीं आ सके। गिरफ्तार चोरों में एक रामपाल भारतीय की पत्नी बीडीसी सदस्य है। पुलिस का कहना है कि चोरी की गाड़ियां रामपाल अपने ठिकाने पर छिपाकर रखता था।


पुलिस का दावा है कि रमेश पटेल गिरोह ने पिछले दो साल के दौरान सौ से ज्यादा बाइक शहर और देहात से चुराकर 15 से 30 हजार रुपये में बेच डाली। इस गिरोह के लोग शहर में लक्ष्मण मार्केट, बिग बाजार समेत दूसरे बाजारों, संस्थानों, गेस्टहाउस के बाहर से चुराकर करछना ले जाते थे। फिर चोरी की बाइक की फर्जी आरसी बनाकर बेची जाती थी। इस गिरोह की धरपकड़ में शामिल नैनी थाना प्रभारी रामसूरत सोनकर, स्वाट टीम प्रभारी सुनील दुबे, साइबर सेल प्रभारी विनोद सिंह, सिपाहियों पकंज त्रिपाठी, संजय सिंह, राजेश कुमार, जीतेंद्र सिंह पाल, हेमू पटेल, दीपक कुमार, हरिशंकर राय, आनंद सिंह, विक्रम सिंह यादव को एसएसपी ने शाबाशी के साथ ही नगद पुरस्कार देने का भी ऐलान किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed