फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   crime news

कछार में दिनभर आशीष का कटा सिर खोजती रही पुलिस

Sat, 20 Feb 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 20 Feb 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
crime news
सिविल लाइंस में सिक्योरिटी गार्ड राम किशोर गुप्ता के छह दिन से लापता बेटे आशीष गुप्ता का बृहस्पतिवार रात बेली गांव के कछार से शव मिला था लेकिन सिर हत्यारोपियों ने कहीं दूसरी जगह दफना दिया था। शुक्रवार को दिनभर सिविल लाइंस के सीओ राजवीर सिंह और इंस्पेक्टर महेश पांडेय के नेतृत्व में आशीष के कटे सिर की तलाश होती रही। आरोपी विक्की की निशानदेही पर जगह-जगह खेत में रेत खोदकर सिर खोजा जाता रहा। आरोपियों ने सिर बालू में किस जगह दफना दिया, यह ठीक-ठीक नहीं बता पा रहे। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को जेल भेज दिया। अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। वहीं राम किशोर के घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

 
चित्रकूट के पुरानी बाजार मोहल्ले के राम किशोर सिविल लाइंस के महक अपार्टमेंट में सिक्योरिटी गार्ड हैं। वह वहीं रहते भी थे। 12 फरवरी को इंटर में पढ़ने वाला बेटा आशीष घर से निकला तो लौटकर नहीं पहुंचा। राम किशोर की तहरीर पर आशीष के तीन दोस्तों के खिलाफ मुकदमा लिखा गया था। एक आरोपी विक्की को पुलिस ने पकड़ा तो उसकी निशानदेही पर बेली गांव के कछार से आशीष का शव खेत में दबा मिला लेकिन सिर नहीं मिला। आरोपी ने बताया कि कुल्हाड़ी से काटने के बाद सिर दूसरी जगह और धड़ दूसरे स्थान पर दफना दिया था। विक्की की निशानदेही पर पुलिस ने धड़ तो बरामद कर लिया था लेकिन सिर नहीं मिला। जिसकी तलाश में शुक्रवार को पूरे दिन सिविल लाइंस पुलिस हलकान रही। आशीष का एक आरोपी की बहन से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसके चक्कर में उसका कत्ल हुआ है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed