फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   crime news

गंगा में नाव पलटी, छह लोगों को डूबने से बचाया

Tue, 16 Feb 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 16 Feb 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
crime news
माघ मेला क्षेत्र में सोमवार दोपहर स्नानार्थियों से भरी नाव तेज बहाव में असंतुलित होकर पलट गई। नाव में सवार महिलाओं समेत छह लोग डूबने लगे। उन्हें डूबता-उतराता देख पीएसी के बाढ़ राहत दल के  सदस्यों ने गंगा में छलांग लगा दी। सभी महिलाओं और बालक को पानी से सुरक्षित निकाल लिया गया। उन्हें फौरन अस्पताल ले जाया गया जहां कुछ देर इलाज के बाद तबियत सामान्य होने पर घर भेज दिया गया।
विज्ञापन


सोमवार दोपहर करीब तीन बजे का वाकया है। माघ मेला के खाक चौक इलाके में पुल नंबर तीन के पास गंगा में तेज बहाव में एक नाव अचानक पलट गई। नाव पर पांच महिलाएं और एक बालक था। चीख-पुकार मची तो घाट के पास भीड़ लग गई। पुलिसवाले भी पहुंचे मगर वे असहाय से देखते रहे। पीएसी के बाढ़ राहत दल के हेड कांस्टेबल सुरेश राय और रामाश्रय प्रसाद को पता चला तो वे फौरन गंगा में कूद गए।
विज्ञापन


 उन्होंने गहरे पानी में डूब रही महिलाओं चकिया थरवई की गीता, रीवा जनपद की बिट्टन ओझा, मऊ चित्रकूट की सावरिया, मालती दुबे, छिबैयां झूंसी की ममता पांडेय तथा उसके नौ वर्षीय बेटे अनुज को जैसे-तैसे पकड़ा और पानी से खींचकर बाहर निकाला। तब तक खाक चौक पुलिस भी पहुंच गई थी। डूबने से महिलाओं और बालक की हालत बिगड़ गई थी इसलिए उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। कुछ देर उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed