{"_id":"fd9228c3f312bdf5734acb148bc42183","slug":"crime-news-hindi-news-1012","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोचिंग पर बदमाशों का हमला, बमबाजी, फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोचिंग पर बदमाशों का हमला, बमबाजी, फायरिंग
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
Updated Fri, 29 Jan 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगराम चौराहे के पास स्थित एक कोचिंग पर बृहस्पतिवार रात बाइक सवार बदमाशों ने हमला बोल दिया। बदमाश फायरिंग और बमबाजी कर इलाके में दहशत फैलाकर भाग निकले। कोचिंग का गार्ड गोली लगने से घायल हो गया। सूचना पर कर्नलगंज पुलिस पहुंची। पुलिस ने घायल गार्ड को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया है। इस मामले में दो नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई है। मामला रंगदारी न देने के मामले से जुड़ा है। इससे पहले भी कोचिंग पर तोड़फोड़ और बमबाजी हो चुकी है।
कटरा के रहने वाले मो. वसीम की जगराम चौराहे के पास कोचिंग है। गार्ड सत्यम रावत रात लगभग साढ़े सात बजे कोचिंग बंद कर घर जा रहा था। तभी तीन बाइक से आधा दर्जन बाइक सवार बदमाश पहुंचे। बदमाश पहुंचते ही ताबड़तोड़ फायरिंग और बमबाजी करने लगे। फायरिंग में गार्ड सत्यम के पैर में गोली का छर्रा लगा और वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। बम के धमाके से जगराम चौराहे के पास अफरातफरी मच गई। इलाके के लोग दहशत में आ गए। लोग घरों में दुबक गए। हमलावर दहशत फैलाने के बाद भाग निकले।
कोचिंग संचालक ने इस मामले में एक छात्रनेता समेत दो नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ दी है। गौरतलब है कि कोचिंग संचालक मो. वसीम का इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रनेता आदित्य राय से विवाद चल रहा है। कोचिंग संचालक का आरोप है कि रंगदारी न देने के विवाद में ही बृहस्पतिवार को हमला किया गया। उधर देर रात हिन्दू हॉस्टल में बमबाजी और फायरिंग के आरोपी छात्रनेता की तलाश में दबिश दी गई।