{"_id":"13622adf8de7be53218a5ce6af159ab6","slug":"crime-in-allahabad-hindi-news-9","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवकुटी में मारपीट और फायरिंग में दर्ज हुई क्रास रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिवकुटी में मारपीट और फायरिंग में दर्ज हुई क्रास रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 01 Jun 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवकुटी में शनिवार को दो गुटों के बीच हुई मारपीट और फायरिंग के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर क्रास रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। दोनों पक्षों के तरफ से दो-दो लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले और धमकी का मुकदमा लिखा गया है। शिवकुटी मोहल्ले के रहने वाले छात्रनेता अभिषेक राय से दो दिन पहले राजमणि और अनुभव शुक्ला से मारपीट, फायरिंग हुई थी। जिसमें एक राहगीर के पैर में छर्रा लगा था। अुनभव शुक्ला की तरफ से कमलाकांत शुक्ला की तहरीर पर अभिषेक राय और एक अन्य नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जबकि अभिषेक राय की तहरीर पर राजमणि और अनुभव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों गुटों के बीच रंजिश के चलते आमने-सामने पड़ने पर झगड़ा हुआ था। एसओ शिवकुटी संतोष शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा लिखकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन