फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   crime

लालगोपालगंज में दो गुट भिड़े, फायरिंग और पथराव

Sat, 03 Jan 2015 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Sat, 03 Jan 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
गंगापार के लालगोपालगंज इलाके में शनिवार रात विवादित मकान में निर्माण का विरोध करने पर बवाल हो गया। दोनों तरफ से मारपीट के बाद फायरिंग की गई और ईंट-पत्थर चले। इस घटना में एक व्यक्ति को चोट पहुंची। रविवार भोर में इसी जगह से बारावफात का जुलूस गुजरना है यही वजह है कि इस बखेड़े की सूचना मिलते ही सीओ समेत कई अफसर और आधा दर्जन से ज्यादा थानों की पुलिस पहुंच गई। देर रात एसपी यमुनापार भी एसडीएम के साथ पहुंच गए। तनाव को देखते हुए वहां पुलिस चौकसी बरत रही है। नाराज लोगों को देर रात तक मनाया जाता रहा।
विज्ञापन


लालगोपालगंज बाजार में एक मकान पर मालिकाना हक को लेकर आफताब आलम और अरुण केसरवानी के बीच विवाद बना है। शनिवार को आफताब ने मजदूरों को बुलाकर मकान में निर्माण शुरू करा दिया। रात आठ बजे लिंटर पड़ रहा था तभी अरुण ने परिवार के लोगों के साथ जाकर काम रोकने के लिए कहा। इस पर उनके बीच कहासुनी हो गई। फिर मारपीट के बाद पथराव होने लगा। झगड़ा बढ़ता गया। फायरिंग भी की गई। इससे बाजार में खलबली मच गई। दो समुदाय के लोग आमने-सामने हुए तो खबर पाकर नवाबगंज समेत कई थानों की पुलिस के साथ सीओ भी पहुंच गए। पथराव में चंदू केसरवानी को चोट पहुंची। पुलिस ने दोनों गुटों को अलग किया।
विज्ञापन


अरुण की तरफ से जुटे लोगों ने विवादित मकान में जबरन कब्जा करने की नीयत से निर्माण शुरू करने पर आक्रोश जताते हुए आफताब के खिलाफ मुकदमा लिखने और अवैध निर्माण ध्वस्त करने की मांग रख दी। इस बवाल ने वैसे भी पुलिस अफसरों को चिंतित कर दिया क्योंकि रविवार भोर में इसी स्थान से बारावफात का जुलूस भी गुजरना है। तनाव को देखते हुए एसपी गंगापार शफीक अहमद भी एसडीएम सोरांव आलोक वर्मा के साथ पहुंच गए। देर रात तक पुलिस अधिकारी स्थिति संभालने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed