{"_id":"b832dae16ef54d2c5f348dab7e1a7a5a","slug":"crime-hindi-news-561","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलीटेक्निक छात्रों के बीच टकराव में जमकर पथराव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पॉलीटेक्निक छात्रों के बीच टकराव में जमकर पथराव
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
Updated Sun, 26 Apr 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
हंडिया कस्बा स्थित शासकीय पॉलीटेक्निक में पढ़ने वाले छात्रों के दो गुटों के बीच चल रही तनातनी ने रविवार सुबह गंभीर शक्ल अख्तियार कर लिया। पॉलीटेक्निक के बाहर जीटी रोड पर दोनों छात्र गुटों के बीच मारपीट के बाद जमकर पथराव हुआ। आधे घंटे से ज्यादा वक्त तक हुए पथराव में कई छात्र और राहगीर जख्मी हो गए। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने लाठियां भांजकर उपद्रवी छात्रों को खदेड़ा। पुलिस ने एक दर्जन छात्रों को मौके से हिरासत में ले लिया। पुलिस और कॉलेज प्रशासन की ओर से कहा गया है कि उत्पाती छात्रों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
हंडिया कस्बा स्थित शासकीय पॉलीटेक्निक के डेलीगेसी और हॉस्टल में रहने वाले छात्रों के बीच दो महीने पहले क्लास में आगे बैठने को लेकर विवाद के बाद झगड़ा हो गया था। पुलिस और कॉलेज प्रशासन की मौजूदगी में छात्रों के बीच पंचायत के जरिए उनके बीच विवाद खत्म कराया गया था। मगर मनमुटाव जस का तस बना रहा। इन दिनों पॉलीटेक्निक में परीक्षा का अंतिम दौर चल रहा है। शनिवार शाम छात्र गुटों के बीच कहासुनी और मारपीट हो गई। शिक्षकों और पुलिस ने जाकर किसी तरह उन्हें शांत कराया। मगर रविवार को उनके बीच हिंसक टकराव हो गया।
रविवार सुबह पॉलीटेक्निक परिसर स्थित हॉस्टल से निकले छात्रों की डेलीगेसी के छात्रों के साथ कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी। दोनों तरफ से दर्जनों छात्र जुट गए। मारपीट के बाद वे एक-दूसरे पर पथराव करने लगे। जीटी रोड पर पथराव से खलबली मच गई। आधे घंटे तक पथराव होता रहा जिससे कई छात्र और वहां से गुजर रहे लोग जख्मी हो गए। इलाहाबाद-वाराणसी मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया। बवाल की खबर पाकर हंडिया थाने की पुलिस फोर्स पहुंची और लाठियां भांजकर उपद्रव कर रहे छात्रों को खदेड़ा। पुलिस ने तकरीबन एक दर्जन छात्रों को मौके से पकड़ लिया। उन्हें हंडिया थाने ले जाया गया। हंडिया इंस्पेक्टर एमएस देव के मुताबिक, हाइवे पर अशांति फैलाने वाले छात्रों के खिलाफ कार्रवाई जरूर होगी।