फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   crime

गोलियां चलाकर भागे हमलावर, बाइक छूटी

Fri, 17 Apr 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद Updated Fri, 17 Apr 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
नवाबगंज इलाके के दुबरा जगदीशपुर गांव में बृहस्पतिवार सुबह बाइक से पहुंचे दो लोगों ने एक युवक पर फायरिंग कर दी। भीड़ ने घेरा तो वे बाइक छोड़कर भाग गए। उनमें एक हमलावर का मोबाइल फोन भी गिर गया। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ नामजद केस लिखा।
विज्ञापन


हमला दुबरा जगदीशपुर गांव में रहने वाले प्रभुनाथ दुबे के पुत्र विपिन कुमार दुबे पर हुआ। बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे वह अपने घर के बाहर था तभी बाइक पर मोहम्मद अयूब और शेबू ने आकर उससे झड़प कर ली। वे दोनों सोरांव में रूदापुर गांव के रहने वाले हैं। आरोप है कि उन दोनों ने विपिन पर फायरिंग कर दी। वह किसी तरह बच गया। गोलियां चलने पर आसपास के लोगों ने घेरा तो दोनों हमलावर भागने लगे।
विज्ञापन


 बाइक से गिरने पर वे पैदल ही भाग गए। इसी हड़बड़ी में उनमें से एक का मोबाइल फोन वहीं गिर गया। 100 नंबर पर सूचना देने के बाद विपिन परिजनों के साथ नवाबगंज थाने पहुंच गया। पुलिस ने मौके पर निरीक्षण के बाद विपिन की तहरीर पर अयूब और शेरू के खिलाफ हत्या की कोशिश का मुकदमा लिखा। विपिन ने बताया कि उन दोनों ने उससे छह लाख रुपये में जमीन का सौदा किया था। आज उन्हें रजिस्ट्री करानी थी मगर गोली चला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed