फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   crime

बार कौंसिल के पूर्व उपाध्यक्ष से मांगी 20 लाख रंगदारी

Sun, 12 Apr 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद Updated Sun, 12 Apr 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
बार कौंसिल के पूर्व उपाध्यक्ष इंद्र कुमार चतुर्वेदी को धमकी भरा पत्र भेजकर 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। उनसे रकम दो हिस्सों में देने को कहा गया है। धमकी दी गई कि रकम 30 अप्रैल तक नहीं मिली तो उनको गोली मार दी जाएगी। उन्होंने इसकी शिकायत डीआईजी भगवान स्वरूप, एसएसपी वीपी श्रीवास्तव और इंस्पेक्टर जार्जटाउन से की। पूर्व उपाध्यक्ष की तहरीर पर शनिवार को जार्जटाउन थाने में अज्ञात के खिलाफ रंगदारी मांगने, जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन


दोनों पत्र शुक्रवार को बार के पूर्व उपाध्यक्ष इंद्र कुमार के अल्लापुर स्थित घर पर डाक से पहुंचे। हाथ से लिखे एक पत्र में पांच लाख रुपये 24 अप्रैल तक तथा दूसरे में 5 लाख रुपये 30 अप्रैल की रात दस बजे तक पहुंचाने को कहा गया है। यह जानकारी मिलने पर बार कौंसिल के चेयरमैन अब्दुल रज्जाक खान ने मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव गृह और पुलिस महानिदेशक से उक्त प्रकरण की गंभीरता से जांच कराने का अनुरोध किया है। अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधि मंडल डीआईजी के पास भी गया लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी। मांग की गई है कि इंद्र कुमार चतुर्वेदी और उनके परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई जाए। रंगदारी मांगने वाले को जल्द से जल्द पकड़ा जाए। इंद्र कुमार इस समय बार कौंसिल के सदस्य हैं। उन्होंने किसी पर शक नहीं जताया है। इंस्पेक्टर जार्जटाउन राजकुमार पांडेय ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed