फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   crime

कक्षा नौ की छात्रा ने फांसी लगाकर जान दी

Fri, 10 Apr 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद Updated Fri, 10 Apr 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
खुल्दाबाद थाना क्षेत्र के हिम्मतगंज में लवकुश कालोनी में कक्षा नौ की छात्रा ज्योति (15) वर्ष ने फांसी लगा ली। उसने फांसी तब लगाई जब घर पर कोई नहीं था। शाम को घर पहुंचे परिजनों ने उसे किचन में चुल्ले पर दुपट्टे से लटकता देखा तो उसे नीचे उतारा गया। उसकी सांसें चल रही थीं। परिजन उसको काल्विन अस्पताल ले गए लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। छात्रा के मौत की खबर पाकर खुल्दाबाद थाने की पुलिस अस्पताल पहुंची। आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं है। पुलिस को न तो सुसाइड नोट मिला है, न ही परिजन कुछ बता रहे हैं।
विज्ञापन


ज्योति के पिता मुरारी शर्मा जार्जटाउन थाना क्षेत्र के हाशिमपुर रोड स्थित एक अस्पताल के पास मेडिकल स्टोर में काम करते हैं। ज्योति की मां नर्स हैं। उसके दो भाई शिवम और संतोष हैं। वह हिम्मतगंज के ही किदवई मेमोरियल गर्ल्स इंटर कॉलेज में कक्षा नौ में पढ़ती थी। ज्योति को मोहल्ले के लोगों की मदद से फांसी से उतारा गया। वह पढ़ाई को लेकर परेशान थी या किसी अन्य कारण से, इस बारे में पुलिस को जानकारी नहीं मिल सकी है। खबर पाकर जब पुलिस काल्विन अस्पताल पहुंची तो परिजन बिलख रहे थे। कोई भी पुलिस के सवालों के जवाब नहीं दे पा रहा था। पुलिस को खबर अस्पताल से ही मिली थी। मौके पर खुल्दाबाद सब्जी मंडी चौकी प्रभारी पहुंचे। देर रात पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed