{"_id":"b28256824af99dc0dbc4d8088068a755","slug":"crime-hindi-news-454","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीए कर्मियों से हाथापाई, जब्त सामान छीना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एडीए कर्मियों से हाथापाई, जब्त सामान छीना
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
Updated Tue, 07 Apr 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
नैनी मेें अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करना एडीए अफसरों और कर्मचारियों को महंगा पड़ गया। मंगलवार को रीवा रोड पर कार्रवाई के दौरान जब्त किए गए सामान को लेकर लौट रहे दस्ते को स्थानीय लोगों ने घेर लिया। कर्मचारियों से हाथापाई कर लोगों ने सामान छीन लिया। अब एडीए ने यहां दो दिन बाद सीलिंग और ध्वस्तीकरण की तैयारी की है। उधर, एलनगंज में बंद रोड पर एक अवैध कोचिंग के बाहर सूचना लिखने गए कर्मियों से कोचिंग संचालकों ने हाथापाई की।
एडीए का दस्ता जोनल अधिकारी आलोक पांडेय के नेतृत्व में दिन में जोन चार नैनी पहुंचा। यहां रीवा रोड पर खान चौराहे से नए हाईवे तिराहे तक कई अवैध निर्माण बंद कराए गए। तीन स्थानों से निर्माण सामग्री भी जब्त की गई। इस बीच मौके पर भीड़ भी जुटने लगी। खान चौराहे पर तीन दुकानों, मोहम्मद वारिस, मोहम्मद नसर एवं डॉ.प्रकाश खेतान द्वारा नर्सिंगहोम के अंशभाग में निर्माण, इसके आगे 250 वर्गगज में चार मंजिला एवं दो अन्य दो-दो सौ वर्गगज में हो रहे निर्माण बंद कराने के दौरान विरोध शुरू हो गया।
मौके पर जुटी भीड़ ने एडीए कर्मियों से हाथापाई शुरू कर दी और ट्रक पर लदा गया जब्त सामान उतार लिया। अचानक हाथापाई शुरू होने से हड़कंप मच गया। कर्मचारी जान बचाकर इधर-उधर भागे। यह सब जोनल अधिकारी के सामने होता रहा लेकिन भीड़ और हंगामे के कारण वह भी कुछ नहीं कर सके। हंगामा कर रहे लोग ट्रक से पूरा सामान उतार ले गए। इसके बाद एडीए ने कार्रवाई बीच में रोक दी। जोनल अफसर ने बताया कि बंद कराए गए निर्माणों को सील एवं ध्वस्त करने की कार्रवाई दो दिन में की जाएगी।
विज्ञापन
कार्रवाई में जेई बीबी सिंह, अश्वनी मिश्र, प्रवर्तन दल एवं एडीए पुलिस शामिल थी। दूसरी ओर 12 मीटर से कम चौड़ी सड़क पर चल रहे कोचिंग संस्थानों के बाहर बंद करने की सूचना लिखने के क्रम में मंगलवार को एलनगंज में बंद रोड पर हंगामा हो गया। भवन निरीक्षक घनश्याम तिवारी के नेतृत्व में गए कर्मियों ने तीन कोचिंग के बाहर सूचना पेंट कराई। जनसंपर्क अधिकारी आलोक पांडेय के मुताबिक यहां गुरुकृपा कोचिंग के बाहर सूचना लिखने के दौरान संचालकों ने कर्मियों से मारपीट शुरू कर दी। सूचना भी नहीं लिखने दी। बताया कि बुधवार को कर्मी फिर सूचना लिखने जाएंगे। इस बार भी काम बाधा उत्पन्न की गई तो एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।