{"_id":"9d611316325c7b81934ffac199788e39","slug":"crime-hindi-news-399","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब तो पुरुषों से भी होने लगी छिनैती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अब तो पुरुषों से भी होने लगी छिनैती
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Sat, 28 Mar 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
झपटमारों के निशाने पर अब सिर्फ महिलाएं ही नहीं रहीं। अब तो राह चलते पुरुषों से भी छिनैती शुरू हो गई है। अतरसुइया थाना क्षेत्र के मीरापुर गुरुद्वारे के पास सुबह टहलने निकले व्यापारी के गले से बाइक सवार बदमाशों ने चेन झपट ली। व्यापारी ने अतरसुइया थाने मेें अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी।
छिनैती मीरापुर पटेल नगर के रहने वाले व्यापारी विजय कुमार अग्रवाल के साथ हुई। वह शुक्रवार की सुबह किसी काम से मीरापुर गुरुद्वारे गए थे। वह गुरुद्वारे के पास थे तभी बाइक से दो बदमाश आए और गले से सोने की चेन छीन ली। वह कुछ समझ पाते, उससे पहले बदमाश आंखों से ओझल हो गए। उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम को छिनैती की जानकारी दी। थोड़ी ही देर मेें घटना स्थल पर पुलिस भी पहुंच गई लेकिन झपटमारों के बारे में कोई सुराग नहीं मिल सका।
तेलियरगंज में मजार तिराहे के पास शनिवार दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने महिला के गले से चेन झपट ली। महिला टेंपो से मजार तिराहे के पास पहुंची थी। छिनैती शंकरघाट के अरुण कुमार की पत्नी शीतला देवी के साथ हुई। वह दिन में किसी काम से सिविल लाइंस गई थीं। सिविल लाइंस से वह टेंपो से मजार तिराहे पर पहुंची और किसी का इंतजार करने लगीं। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक आए और चेन छीन ले गए। उन्होंने पुलिस से शिकायत की है।