{"_id":"4a5ad4e2abf98914f649150913d8f42e","slug":"crime-hindi-news-362","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइवे पर दिनदहाड़े की बस में लूट की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाइवे पर दिनदहाड़े की बस में लूट की कोशिश
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Mon, 23 Mar 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ हाइवे पर रविवार दोपहर नवाबगंज के अंधियारी गांव के सामने बदमाशों ने महानगरी बस को लूटने की कोशिश की। वारदात में नाकाम होने पर बदमाशों ने ड्राइवर और परिचालक से मारपीट की, जिससे वे दोनों चुटहिल हो गए। बदमाशों के हमले से बस में सवार लोग सहम गए। हालांकि ड्राइवर ने बस चौराहे पर रोकी तो बदमाश खेतों की ओर भाग गए। वहां पहुंची लालगोपालगंज पुलिस ने छानबीन शुरू की।
रविवार दोपहर करीब साढ़े ग्यारह बजे महानगरी बस लालगोपालगंज से सवारियां बैठाकर इलाहाबाद शहर के लिए रवाना हुई थी। बस में 30 महिलाएं और पुरुष बैठे थे। बस अंधियारी गांव के पास ईंट-भट्ठे के सामने पहुंची तो वहां चार युवकों ने बस को रोक लिया। ड्राइवर नितिन मौर्या निवासी पबनाह गांव नवाबगंज ने बस आगे बढ़ाई तभी इन युवकों ने बस में लूटपाट शुरू कर दी। तीन बदमाशों ने बस कंडक्टर कुंडा प्रतापगढ निवासी दूधनाथ से थैला और टिकट मशीन झपटने की कोशिश की जबकि बदमाश ड्राइवर नितिन को धमकाकर जबरन बस की चाभी खींचने लगा।
इसमें सफलता नहीं मिलने पर बदमाश ड्राइवर और परिचालक की पिटाई करने लगे। मारपीट से मुसाफिरों में अफरातफरी फैल गई। ऐसे में सूझबूझ दिखाते हुए ड्राइवर ने अंधियारी चौराहे पर गाड़ी रोकी तो वहां भीड़ देख घबराए बदमाश बस से उतरकर खेतों में घुसकर भाग निकले। घटना की जानकारी पाकर उपनिरीक्षक बृजेश कुमार वहां पहुंच गए। लोगों से हुलिया पूछकर नवाबगंज थाने की पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।