{"_id":"cbcb6e1c7e7247c520d7c2938631d630","slug":"crime-hindi-news-33","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाणिज्य कर फाफामऊ से पकड़ीं चार ट्रकें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाणिज्य कर फाफामऊ से पकड़ीं चार ट्रकें
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Sat, 20 Dec 2014 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाणिज्य कर की चोरी से बर्तन, धान और गिट्टी लेकर जा रहे चार ट्रकों को वाणिज्य कर विभाग ने फाफामऊ से पकड़ा है। विशेष जांच के दौरान विभाग की टीमों ने पकड़े गए चारों ट्रकों को सीज कर दिया है। आरोप है कि चारों ट्रकों के ड्राइवरों के पास लोड किए गए माल से संबंधित कोई पेपर नहीं थे। इन सभी के खिलाफ दो लाख रुपये की कर चोरी का दावा किया जा रहा है।
वाणिज्य कर विभाग ने सचल दल और एसआईबी ने शहर के कई हिस्सों में जांच अभियान चला रखा है। बताते हैं कि शुक्रवार की सुबह फाफामऊ क्षेत्र में लगी टीमों ने एक ट्रक बर्तन, एक ट्रक धान और दो ट्रक गिट्टी लगे पकड़े। पड़ताल के दौरान किसी के पास जरूरी कागज नहीं मिले। एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-2 एके गुप्ता का कहना है कि पकड़ी गई चारों ट्रकों को सीज कर दिया गया है। जांच के दौरान सभी में पांच लाख रुपये का माल लोड पाया गया। इन पर करीब दो लाख रुपये का कर समेत जुर्माना बन रहा है। जुर्माना जमा करने के बाद गाड़ियों को माल छोड़ा जाएगा।