{"_id":"9d4bcf6fed89cf3a2cbbc2c7037f23f5","slug":"crime-hindi-news-264","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंदी के दफ्तर के पास युवक की बम मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नंदी के दफ्तर के पास युवक की बम मारकर हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Sat, 07 Mar 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूबे के पूर्व मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ के मुट्ठीगंज स्थित दफ्तर के पास होली के हुड़दंग के बीच शुक्रवार को दिनदहाड़े पान विक्रेता प्रतीक चौरसिया उर्फ काका (21) की बम मारकर हत्या कर दी गई। बम युवक के पेट पर लगा था। बम इतना शक्तिशाली था कि युवक के पेट के चीथड़े उड़ गए। उसे अस्पताल भेजा गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पिता संजय चौरसिया की तहरीर पर शुक्रवार को ही अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा मुट्ठीगंज थाने में दर्ज कर लिया गया। युवक के परिजनों ने नंदी के दफ्तर के पीछे रहने वाले एक युवक पर शक जताया है। पुलिस ने आरोपी युवक की पहचान सनी के रूप करते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी है।
घटना शुक्रवार की दोपहर एक बजे के आसपास की है। बहादुरगंज में लोहिया पांडेय का हाता का रहने वाला प्रतीक दोपहर 12 बजे के आसपास घर से पैदल ही निकला था। उसने अपनी मां ममता को बताया था कि दोस्त उसे होली खेलने के लिए बुला रहे हैं। प्रतीक ने कहा था कि वह जल्द ही लौट आएगा लेकिन ऐसा हुआ नहीं। प्रतीक की जगह उसके मौत की खबर घर पहुंची। प्रतीक की हत्या नंदी के दफ्तर के चंद मीटर की दूरी पर हुई। आसपास के लोगों ने बम का धमाका तो सुना लेकिन हमलावरों को कोई देख नहीं पाया। लोगों ने देखा कि खून से लथपथ प्रतीक सड़क पर पड़ा तड़प रहा है। बम उसके पेट पर लगा था। लोगों ने पुलिस को खबर दी लेकिन काफी खून बह जाने के कारण उसको बचाया नहीं जा सका। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार में छोटा भाई विवेक और एक बहन है। विवेक केएन काटजू इंटर कॉलेज में 12वीं का छात्र है।