{"_id":"7417d6fe5de267a1566e775880f820ad","slug":"crime-hindi-news-237","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े पल्सर बाइक सवार बदमाशों ने छीनी महिला की चेन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिनदहाड़े पल्सर बाइक सवार बदमाशों ने छीनी महिला की चेन
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Wed, 04 Mar 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
राजरूपपुर में बुधवार को दिनदहाड़े काली पल्सर से आए बदमाश महिला की चेन छीनकर भाग निकले। घटना के समय चौराहे पर भीड़ थी। लेकिन इसके बाद भी बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद आराम से तमंचा लहराते हुए भाग निकले। सूचना पर धूमनगंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। शूरी मार्ग राजरूपपुर के रहने वाले रमेश कुमार सरकारी नौकरी करते हैं।
सुबह उनकी पत्नी आशा श्रीवास्तव घर से कुछ दूर स्थित चौराहे पर सब्जी खरीदने गई थी। वह सब्जी की दुकान पर खड़ी होकर सब्जी ले ही रही थी कि काली पल्सर बाइक से दो बदमाश आए और पीछे आशा के गले में लटकती चेन नोंचकर भाग निकले। भीड़ भाड़ वाले चौराहे पर लुटेरों का यह दुस्साहस देखकर लोग दहशत में आ गए। सूचना पर एसआई राजरूपपुर एके सिंह मौके पर पहुंचे। बदमाशों के हुलिए के बारे में जानकारी हासिल कर लौट आए।