फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   crime

केबल कारोबारी को बदमाशों ने पीटकर किया लहूलुहान

Fri, 20 Feb 2015 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Fri, 20 Feb 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
केपीयूसी हॉस्टल के पास बृहस्पतिवार देर रात कार से घर लौट रहे केबल कारोबारी को पल्सर बाइक सवार बदमाशों ने रोक लिया। कार से नीचे खींचकर उतारने के बाद बदमाशों ने तमंचे की बट से हमला कर दिया। कारोबारी अचेत होकर गिर पड़े तो हमलावर फायरिंग करते हुए भाग निकले। हमलावर मोबाइल भी उठा ले गए। कर्नलगंज पुलिस ने घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। उनकी हालत स्थिर है। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा लिख लिया है।
विज्ञापन


कर्नलगंज में केपीयूसी हॉस्टल के पीछे रहने वाले सुरेंद्र मिश्र डिश चलाते हैं। उनका कार्यालय बैंक रोड पर है। बृहस्पतिवार रात लगभग पौने एक बजे कार से घर लौट रहे थे। केपीयूसी गेट के पास पल्सर बाइक से तीन बदमाश आए और उनको रोक लिया। सुरेंद्र को कार से बाहर खींचने के बाद तमंचे की बट और ईंट पत्थर से पीटकर लहूलुहान कर दिया। सुरेंद्र अचेत होकर गिर पड़े। शोर सुनकर हॉस्टल के लड़के दौड़े तो हमलावर फायरिंग करते हुए भाग निकले। एसओ कर्नलगंज विजय प्रताप ने बताया आशंका है कि कारोबार की रंजिश में उन पर हमला हुआ। भाई डॉ. हरिकांत मिश्र की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट लिखी गई है। कारोबारी की हालत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed