फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   crime

हिस्ट्रीशीटर की धमकी से घर छोड़कर भागा ठेकेदार का परिवार

Sat, 13 Dec 2014 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Sat, 13 Dec 2014 10:59 PM IST
विज्ञापन
 बेटे की करनी एमईएस के ठेकेदार कमर अहमद उर्फ मुन्नन को भुगतनी पड़ रही है। उनके बड़े बेटे अनस ने एक हिस्ट्रीशीटर से तीन लाख रुपये लिए लेकिन लौटा नहीं सका। जब रुपये लौटने का दबाव पड़ा तो वह घर छोड़कर भाग गया। अब हिस्ट्रीशीटर ठेकेदार के परिवार को धमका रहा है। वह घर पर रोज गलीगलौज मारपीट तो कर ही रहा है, राह चलते भी धमकी दे रहा है। डर के मारे ठेकेदार का परिवार घर छोड़कर भागा हुआ है।
विज्ञापन


कमर का आरोप है कि तीन दिन पूर्व वह अपनी नातिन को स्कूल छोड़कर लौट रहे थे तो हिस्ट्रीशीटर ने फार्च्युनर से टक्कर मारकर उनको गिरा दिया। उनके साथ भी मारपीट की गई। घर पर उनके छोटे बेटे यूसुफ को पीटा गया और पत्नी अंजुम के साथ बदसलूकी की गई। पुलिस पर असहयोग का आरोप भी लगाया। इस बारे में एसओ धूमनगंज जेपी राय का कहना है कमर अहमद ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर एफआईआर दर्ज की  जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed