फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   crime

चरवाहे की कटवासे से मारकर कर दी हत्या

Wed, 14 Jan 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Wed, 14 Jan 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
 यमुनापार के खीरी इलाके में बुधवार शाम पेड़ पर चढ़कर सूखी लकड़ियां तोड़ रहे चरवाहे दयाशंकर पाल उर्फ लाले (45) की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बाग मालिक ने विरोध के बाद उस पर कटवासे से कई वार किए। गहरी चोटों के कारण उसकी जान चली गई। खीरी पुलिस ने मौके पर जाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उससे खीरी थाने में घटना के बारे में रात तक पूछताछ की जाती रही।
विज्ञापन


बगडीहा गांव निवासी दयाशंकर पाल उर्फ लाले (45) लोगों के मवेशी और भेड़-बकरियां चराकर परिवार का गुजारा करता था। उसने बगल के पाल पट्टी गांव निवासी पंकज सिंह का खेत मवेशियों को चराने के लिए दो हजार रुपये पर लिया था। बुधवार शाम करीब पौने छह बजे वह भेड़-बकरियों को खेत में चरने के लिए छोड़कर पंकज सिंह के पेड़ पर चढकर घर में खाना बनाने के लिए सूखी लकड़ियां तोड़ रहा था। तभी पंकज ने आकर उसे लकड़ी तोड़ने से मना किया।
विज्ञापन


 उन दोनों के बीच कहासुनी हो गई। लाले पेड़ से उतरा तो बौखलाहट में पंकज ने कटवासा छीनकर उस पर हमला कर दिया। उसके सिर और चेहरे पर कई वार किए। गंभीर घावों के कारण लाले वहीं खून से लथपथ होकर गिर गया। उसकी चीख सुनकर गांव वाले जुट गए। लोगों ने पंकज को घेर लिया। खबर पाकर पहुंची खीरी पुलिस ने आरोपी पंकज को पकड़ लिया। लाले की पत्नी भी रोते-कलपते आ गई। पुलिस का कहना है कि गांववालों से पूछताछ में पता चला कि पंकज अक्खड प्रवृत्ति का है। वह पहले भी लोगों से झगड़ चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed