फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Copy and commotion only on the first day of board examination

बोर्ड परीक्षा के पहले ही दिन ही नकल और हंगामा

Fri, 17 Mar 2017 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 17 Mar 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
Copy and commotion only on the first day of board examination
यूपी बोर्ड परीक्षा - फोटो : self
सरायइनायत थाना क्षेत्र के ककरा-दुबावल गांव स्थित यूपी बोर्ड के परीक्षा केंद्र पर परीक्षा के पहले ही दिन बृहस्पतिवार को नकल माफियाओं ने जमकर बवाल काटा। मन बढ़ युवकों ने पहले केंद्र व्यवस्थापक और कक्ष निरीक्षकों से गालीगलौज और मारपीट की। बाद में कॉलेज परिसर से बाहर निकलकर जमकर पथराव किया। घटना की जानकारी मिलने पर इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंची तो उपद्रवी वहां से फरार हो गए। बवाल और पथराव के कारण परीक्षा केंद्र पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। बाद में पुलिस की मौजूदगी में परीक्षा पूरी कराई गई।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के ककरा-दुबावल गांव स्थित महर्षि दुर्वासा इंटर कॉलेज में इस दफे यूपी बोर्ड की परीक्षा का केंद्र बनाया गया है। सुबह की पाली में हाईस्कूल की परीक्षा हो रही थी। नकल कराने को भारी संख्या में युवक जुटे हुए थे। नकल को रोकने के लिए केंद्र व्यवस्थापक डॉ. लवकुश सिंह ने सभी कक्ष की खिड़कियां बंद करा दी। इससे नाराज मनबढ़ युवक कॉलेज के भीतर दाखिल हो गए। मनबढ़ युवकों ने केंद्र व्यवस्थापक समेत कक्ष निरीक्षकों से गालीगलौज और मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन


किसी तरह युवकों को बाहर निकाला गया। बाहर आए युवकों ने परीक्षा केंद्र पर पथराव शुरू कर दिया। इससे शिक्षकों समेत परीक्षार्थियों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई तो चौकी इंचार्ज हनुमानगंज सतीश कुमार राय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही उपद्रवी वहां से भागने लगे। पुलिस ने उपद्रवियों को दौड़ाकर दबोचने की कोशिश की लेकिन वे धरे नहीं जा सके। बाद में पुलिस की मौजूदगी में परीक्षा कराई गई। केंद्र व्यवस्थापक ने परीक्षा के दौरान पुलिस फोर्स तैनात किए जाने की मांग की है। इसी परीक्षा केंद्र पर पिछले साल भी जमकर बवाल हुआ था। मनबढ़ युवक परीक्षा केंद्र में नकल कराने के लिए तमंचा लेकर घुस गए थे। मौके पर पुलिस पहुंची तो उस पर जमकर पथराव किया गया था। इससे परीक्षा केंद्र पर अफरा-तफरी मच गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरायइनायत थाना क्षेत्र के दूसरे परीक्षा केंद्र मोतीलाल नेहरू इंटर कॉलेज जमुनीपुर गांव के प्रधानाचार्य व केंद्र व्यवस्थापक डॉ. रजतचंद्र श्रीवास्तव को नकल रोकने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। यहां पर बृहस्पतिवार को दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की परीक्षा के दौरान नकल न होने पर परीक्षार्थियों ने जमकर हंगामा काटा। इस दौरान केंद्र व्यवस्थापक को जान से मारने की धमकी दी गई। केंद्र व्यवस्थापक डॉ. श्रीवास्तव ने मामले की लिखित शिकायत स्थानीय पुलिस और जिला विद्यालय निरीक्षक से कर सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed