फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   contractor beat mandi worker

ठेकेदार की गुंडई, मंडी कर्मी को पीटा

Tue, 29 Mar 2016 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 29 Mar 2016 02:10 AM IST
विज्ञापन
contractor beat mandi worker
संगम प्लेस स्थित मंडी परिषद के कार्यालय में हुए हंगामे और मारपीट में घायल। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
संगम प्लेस स्थित मंडी परिषद कार्यालय में सोमवार को ठेकेदार ने जमकर तांडव किया। ठेकेदार मुंडेरा मंडी में सड़क बनाने का टेंडर लेने संगम प्लेस पहुंचा था। गुंडई से काम लेने पर अड़े ठेकेदार और उसके साथियों ने कार्यालय में तोड़फोड़ के साथ कर्मचारियों पर हमला बोल दिया और एक कर्मचारी की जमकर पिटाई कर दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। किसी ने सौ नंबर पर सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक ठेकेदार साथियों समेत भाग चुका था। खून से लथपथ कर्मचारी को अस्पताल भेजा गया। ठेकेदार के सिविल लाइंस थाने में नामजद एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


मुंडेरा मंडी में सड़कों की मरम्मत होनी है। इसके लिए टेंडर पड़ने थे लेकिन किन्हीं कारणों से तिथि आगे बढ़ा दी गई। सोमवार को एक ठेकेदार संगम प्लेस स्थित मंडी परिषद के कार्यालय पहुंचा और कर्मचारियों से टेंडर प्रक्रिया के बजाए सीधे उसे काम देने को कहा। कर्मचारियों ने ऐसा करने से मना किया और टेंडर डालने की बात कहीं। ठेकेदार को यह नागवार गुजरा और उसने कर्मचारियों से अभद्रता शुरू कर दी। कर्मचारियों ने इसका विरोध किया तो ठेकेदार वहां से चला गया। दिन में करीब डेढ़ बजे ठेकेदार 10-12 लोगों को लेकर कार्यालय पहुंचा और वहां बैठे एकाउंटेंट श्रीकांत से उलझ गया।
विज्ञापन


इस बीच कहा-सुनी बढ़ी तो ठेकेदार और उसके साथियों ने कार्यालय में कुर्सी, मेज आदि पटककर तोड़ा डाली। डंडे और हाकी से लैस ठेकेदार और उसके साथियों ने श्रीकांत पर हमला बोल दिया और जमकर पिटाई की। इससे उनके सिर, हाथ-पैर में गंभीर चोट आई। श्रीकांत के खून से लथपथ होने के बाद ठेकेदार और उसके साथी भाग खड़े हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने श्रीकांत को उपचार के लिए भेजा। बाद में श्रीकांत की ने ठेकेदार विवेक सिंह भदौरिया के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में एफआईआर दर्ज कराई। मंडी परिषद के उप निदेशक निर्माण बलबीर सिंह ने बताया कि कुछ लोग कार्यालय में आए बिना कारण तोड़फोड़ और कर्मचारियों पर हमला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed