फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Closed Phaphmau Market, Chakkajam and Patarao

बंद रहा फाफामऊ बाजार, चक्काजाम और पथराव

Sat, 06 Jan 2018 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 06 Jan 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
Closed Phaphmau Market, Chakkajam and Patarao
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
भाजपा नेता श्यामबाबू केसरवानी की इलेक्ट्रानिक्स शॉप पर बमबाजी और फायरिंग की घटना के विरोध में शुक्रवार सुबह व्यापारियों ने फाफामऊ में चक्काजाम की कोशिश की, साथ ही बाजार बंद करा दिया। एक भी दुकान नहीं खुलने दी। व्यापारियों ने पुलिस से भी झड़प की और पथराव किया, जिससे कई गाड़ियों को नुकसान पहुंचा। इस घटना में एक अपराधी गोली लगने से अस्पताल में भर्ती है जबकि बाकी दो बदमाशों की तलाश में पुलिस और क्राइम ब्रांच जुटी है।
विज्ञापन


फाफामऊ बाजार में श्यामबाबू केसरवानी की इलेक्ट्रानिक्स शॉप पर बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े आठ बजे दो बाइक पर आए पांच बदमाशों ने फायरिंग की और बम पटके थे। श्यामबाबू की पत्नी सुषमा और पुत्र करन को चोट पहुंची थी। आसपास के कारोबारियों ने घेरकर फायरिंग शुरू की तो एक बदमाश को गोली लग गई। उसे बाइक पर बैठाकर बदमाश भाग गए। गुस्साए लोगों ने जाम लगाकर पुलिस को खदेड़ा और फाफामऊ चौकी जाकर पथराव किया। चौकी प्रभारी की कार समेत कई गाड़ियों के कांच टूट गए। एसएसपी आकाश कुलहरि पुलिस बल के साथ पहुंचे तो स्थिति संभाली। श्यामबाबू के पुत्र करन ने पुलिस को दी तहरीर में पल्सर और अपाचे बाइक पर पांच बदमाशों के आकर हमले की बात लिखी है। इस घटना के विरोध में फाफामऊ कस्बे के व्यापारी शुक्रवार सुबह से ही एकत्र होकर पुलिस विरोधी नारे लगाते हुए चक्काजाम करने लगे। ईंट-पत्थर भी चलाए जिससे एक टवेरा समेत कई गाड़ियों को नुकसान पहुंचा और खलबली मच गई।
विज्ञापन


खबर पाकर सीओ जीतेंद्र गिरि तीन थानों की पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और व्यापारियों से बातचीत की। फाफामऊ व्यापार मंडल अध्यक्ष धीरू केसरवानी, महामंत्री गोपीचंद्र केसरवानी, आरडी वर्मा आदि ने सीओ को ज्ञापन देकर चौराहे पर सीसीटीवी कैमरे लगाने, पिकेट ड्यूटी, कारोबारियों को शस्त्र लाइसेंस, बदमाशों की गिरफ्तारी और सुरक्षा की मांग की। सीओ ने भरोसा दिया कि उनकी मांगों पर कार्रवाई होगी। इसके बाद कारोबारियों ने जाम नहीं लगाया मगर दुकानें बंद रखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलेक्ट्रानिक्स शोरूम पर हमले के दौरान फायरिंग में एक बदमाश उत्पल तिवारी को गोली लगी जिसे साथियों ने ही अस्पताल में भर्ती कराया। उत्पल की पीठ पर गोली धंसी थी। सीटी स्कैन में भी गोली फंसी दिखी है। उसने बताया कि वह रूदापुर गांव के आरिफ तथा गोविंदपुर के रिजवान के साथ फाफामऊ गया था। वही दोनों उसे ले गए थे। हालांकि उत्पल बार-बार बयान भी बदल रहा है। शुक्रवार को उसने पुलिस से कहा कि वह तो दुकान पर ब्लोवर खरीदने गया था तभी कहासुनी होने पर बमबाजी और फायरिंग होने लगी। एसएसपी का कहना है कि उत्पल झूठ बोल रहा है। वह साथियों संग वहां रंगदारी के लिए दहशत का माहौल बनाने गया था तभी यह वारदात हो गई। भागते समय बदमाशों की 30 प्वाइंट की देशी पिस्टल गिर गई थी जिसे उठाकर लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed