फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Class three students injured in the fan falling Aiiarti

क्लास में पंखा गिरने से आईईआरटी में तीन छात्राएं जख्मी

Thu, 14 Apr 2016 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 14 Apr 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
Class three students injured in the fan falling Aiiarti
पंखा ग‌िरने से छात्रा घायल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
आईईआरटी में बुधवार को डिप्लोमा दूसरे सेमेस्टर की क्लास के दौरान पंखा गिरने से तीन छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। पंखा गिरते ही क्लास में अफरा-तफरी मच गई। आगे की सीट पर बैठीं तीन छात्राएं ऊषा कुमारी, ज्योति एवं समीक्षा तिवारी सिर में चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गईं। इन छात्राओं को तत्काल आईईआरटी प्रशासन की ओर से बेली अस्पताल भेजा गया। इसमें सिर में गंभीर चोट लगने से बेहोश ऊषा कुमारी सहित दो अन्य छात्राओं समीक्षा एवं ज्योति का सीटी स्कैन करवाने के बाद उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन


देश के नामी पॉलीटेक्निक संस्थानों में शुमार आईईआरटी में पंखा गिरने से छात्राओं के घायल होने की खबर फैलते ही संस्थान के अधिकारी एवं छात्र-छात्राएं मौके पर पहुंच गए। कुछ छात्रों ने संस्थान की लचर व्यवस्था को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया। इसी दौरान कुछ छात्राओं ने घायल छात्राओं के अभिभावकों को सूचना दे दी। संस्थान के निदेशक डॉ. विमल मिश्र ने बताया कि पंखा गिरने से घायल छात्राओं का संस्थान की ओर से प्राथमिक इलाज एवं जांच करवाई गई, कोई गंभीर बात नहीं है। इन छात्राओं को छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed