फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   clash in cmp, firing

सीएमपी के पास निर्माण कार्यों में लगे दो पक्ष भिड़े, फायरिंग

Wed, 05 Dec 2018 12:56 AM IST
prayagraj
prayagraj Updated Wed, 05 Dec 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
सीएमपी डाटपुल के पास निर्माण कार्य करा रहे रेलवे ठेकेदार और नीचे सड़क निर्माण करा रहे एडीए ठेकेदार के कर्मियों के बीच मंगलवार को झड़प हो गई। रेलवे ठेकेदार ने अपने साथियों संग एडीए के मजदूरों की पिटाई कर दी। इसके बाद उन पर फायर झोंक दिया। मारपीट में दो सुपरवाइजर गंभीर तौर पर घायल हो गए। उनको एक निजी नर्सिंग होम के आईसीयू में में भर्ती कराना पड़ा। बीच सड़क मारपीट से वहां अफरातफरी मच गई। रास्ता भी जाम हो गया। सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर निशिकांत राय फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने रेलवे ठेकेदार समेत तीन के खिलाफ नामजद और आधा दर्जन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सुपरवाइजर का आरोप है उसकी जेब से आरोपी ठेकेदार 1.30 लाख रुपये भी लूट ले गया।
विज्ञापन


सीएमपी डिग्री कॉलेज के पास डाटपुल का निर्माण चल रहा है वहीं, नीचे एडीए सड़क बनवा रहा है। बताया जाता है काम कराने वाले ठेकेदारों के बीच निर्माण कार्यों को लेकर पिछले एक सप्ताह से विवाद चल रहा है। मंगलवार दोपहर करीब साढ़े ग्यारह बजे रेलवे ठेकेदार संजय यादव अपने साथियों के साथ वहां खड़ा था तभी एडीए के काम में लगे मजदूरों ने सड़क निर्माण में व्यवधान की शिकायत करनी शुरू कर दी। इस पर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि संजय ने भारत, जग्गू आदि के साथ मिलकर एडीए के मजदूर और वहां खड़े सुपरवाइजर दीपक द्विवेदी और विवेक की पिटाई शुरू कर दी। इससे दोनों के ही सिर और हाथ-पांव में गंभीर चोट आई है। आरोप है कि जब दूसरे लोग जुटने लगे तब संजय फायरिंग करते हुए वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन


उधर, लबे सड़क पर मारपीट शुरू होते वहां अफरा-तफरी मच गई। काफी देर तक वहां जाम लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंच गई। दोनों घायलों को पास के एक नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां उनकी नाजुक हालत को देखते हुए तत्काल आईसीयू में भर्ती कराया गया। मौके पर मौजूद मुन्ना कोल की तहरीर पर पुलिस ने संजय, भारत, जग्गू पर हत्या के प्रयास, एससी-एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में मामला पंजीकृत कर लिया है। रेलवे ठेकेदार संजय पर जेब से 1.30 लाख रुपये निकालने के साथ ही दीपक की चेन छीन लेने का भी आरोप है। इंस्पेक्टर जार्जटाउन निशिकांत राय के मुताबिक मामले की पड़ताल की जा रही है।     
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed