फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Chen Chinati new bridge , entered the robber ran up the bike

नए पुल पर चेन छिनैती, घिरने पर बाइक छोड़ भागा लुटेरा

Thu, 02 Jun 2016 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 02 Jun 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
Chen Chinati new bridge , entered the robber ran up the bike
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
शहर से बुधवार शाम बेटे के साथ बाइक पर नैनी में घर लौट रही महिला के गले से बदमाश ने नए यमुना पुल पर चेन खींच ली। घटना के बाद भाग रहे बदमाश का लोगों ने पीछा किया तो वह दूसरे रास्ते से भागकर बैरहना की तरफ निकल गया। लोगों ने घेरा तो वह बाइक छोड़कर गली में फरार हो गया। उसकी बाइक कीडगंज थाने की पुलिस को सौंप दी गई। चेन छिनैती की शिकार महिला ने कीडगंज थाने जाकर पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन


नैनी इलाके में रहने वाली महिला अपने बेटे के साथ बुधवार शाम शहर से घर लौट रही थी। वे पल्सर मोटरसाइकिल पर थे। करीब साढ़े छह बजे वे दोनों नए यमुना पुल से गुजर रहे थे तभी अपाचे बाइक सवार बदमाश ने पीछे से झपट्टा मारकर महिला के गले से चेन खींच ली। महिला ने शोर मचाया तो राहगीरों को पता चला। पूर्व पार्षद वीरेंद्र सोनकर भी निशु सोनकर के साथ बाइक पर जा रहे थे। उन्होंने भी बदमाश का पीछा कर लिया। बदमाश ने अपाचे बाइक की रफ्तार बढ़ा दी। वह पुल को बीच से पारकर कीडगंज में खटिक बस्ती में उतरा और फिर रेलवे क्रासिंग पार करते समय बेकाबू होकर संत निरंकारी आश्रम के पास गिर गया। लोगों ने घेरा लेकिन वह बाइक छोड़कर पैदल गली में घुसकर फरार हो गया।
विज्ञापन


उसने चेहरे पर अंगौछा लपेट रखा था। लोगों ने 100 नंबर पर सूचना दी तो पुलिस पहुंची। बदमाश की लाल रंग की अपाचे बाइक थाने में पहुंचा दी गई। पुलिस का कहना है कि बाइक पर लिखे रजिस्ट्रेशन नंबर के जरिए चेन लुटेरे का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। कुछ देर बाद महिला भी अपने बेटे के साथ कीडगंज थाने पहुंची और लिखित शिकायत की। पुलिसवाले महिला को घटनास्थल पर ले गए और वहां चेन छिनैती का घटनाक्रम जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed