{"_id":"59f0ea484f1c1bb6678b7804","slug":"chargesheet-against-6-including-bishop-of-lucknow-diosi","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ डायोसिस के बिशप समेत छह के खिलाफ चार्जशीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लखनऊ डायोसिस के बिशप समेत छह के खिलाफ चार्जशीट
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 26 Oct 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
court
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिशप जॉनसन कालेज की कटरा में गर्ल्स विंग का संचालन अवैध मानते हुए क्राइम ब्रांच ने चर्चेज ऑफ नॉर्थ इंडिया लखनऊ डायोसिस के बिशप पीटर बलदेव सहित छह संचालकों के खिलाफ सीजेएम की अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी है। इनके खिलाफ तीन महीने पहले बिशप जानसन कालेज की गर्ल्स विंग अवैध रूप से कटवा में संचालन की रिपोर्ट थाना सिविल लाइंस में दर्ज कराई गई थी। क्राइम ब्रांच ने जांच में गर्ल्स विंग के संचालन के आरोप सही पाए और सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए साक्ष्य भी प्रस्तुत ुिकए हैं।
एसपी क्राइम बीके मिश्रा ने बताया कि कटरा में बिशप जॉनसन कालेज की गर्ल्स विंग संचालित करने की सीबीएसई या किसी अन्य बोर्ड से मान्यता नहीं है। बिना मान्यता के कालेज संचालित कर करीब 13 करोड़ रुपये जुटाने की रिपोर्ट दिवाकर त्रिपाठी की ओर से थाना सिविल लाइंस में दर्ज कराई गई थी। जिसमें पीटर बलदेव को डायोसिस ऑफ एजुकेशन बोर्ड के चेयरमैन होने के कारण नामजद किया गया। इनके अलावा विनोद बी लाल, राजेश जोसेफ, विशाल नोबेल सिंह, शशी प्रकाश और डेबिड दत्ता को इस प्रबंधतंत्र में शामिल होने के कारण नामजद किया गया।
इन सभी से कालेज की गर्ल्स विंग संचालन के बारे में साक्ष्य मांगे गए और मान्यता का ब्योरा दिखाने को कहा गया। आरोपी कुछ भी तथ्य पेश नहीं कर पाए। वहीं दूसरी ओर डीआईओएस ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि कटरा में बिशप जॉनसन की गर्ल्स विंग का र्कई साल से अवैध संचालन किया जा रहा है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद नामजद आरोपियों ने हाईकोर्ट से विवेचना के दौरान गिरफ्तारी पर स्टे ले लिया था। इस वजह से उनकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी। अब अदालत की ओर से इनके खिलाफ अग्रिम कार्रवाई के लिए निर्देश मांगे जा रहे हैं।