फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Car thieves encounter police inspector injured

कार चोरों से पुलिस की मुठभेड़, दरोगा जख्मी

Tue, 07 Apr 2015 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़ Updated Tue, 07 Apr 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
Car thieves encounter police inspector injured
टाउन एरिया झूंसी में सोमवार देर रात पुलिस और कार चुराकर भाग रहे बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। एक बदमाश को पुलिस ने दबोच लिया जबकि उसका साथी भागने में सफल रहा। मुठभेड़ में एक दरोगा को चोट पहुंची। पकड़े गए चोर के पास कई अवैध असलहे, मास्टर चाभी और आभूषण भी बरामद किए गए हैं। मंगलवार रात तक पुलिस का कहना था कि बदमाश से पूछताछ की जा रही है। उसके साथी की तलाश जारी है।
विज्ञापन


वाराणसी में पांडेयपुर इलाके के रहने वाले एक इंसपेक्टर मौजूदा समय में सोनभद्र में तैनात हैं। उनका बेटा झूंसी के टाउन एरिया आजाद नगर के एक लॉज में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। कुछ रोज पहले वह वाराणसी स्थित घर गया था। सोमवार रात तकरीबन ग्यारह बजे वह इंडिगो कार से अपने दोस्त के साथ झूंसी स्थित लॉज लौटा। कार बाहर खड़ी कर वह अपने कमरे में सोने चला गया। रात तकरीबन डेढ़ बजे दो बदमाशों ने मास्टर की लगाकर कार का लॉक खोल लिया। बदमाश कार लेकर आगे बढ़े तभी सामने से आ रही झूंसी पुलिस टीम ने उन्हें घेर लिया।
विज्ञापन

पुलिस टीम में दो दरोगा, कई सिपाही और चौकीदार थे।

पुलिस टीम ने कार रोककर पूछताछ की तो कार चोरों में एक ने कहा कि उसके पिता बाहर से शहर आए हैं। उन्हें लेने के लिए वे दोनों रेलवे स्टेशन जा रहे हैं। एक दरोगा ने कार के कागजात मांगे तो ड्राइविंग सीट पर बैठे बदमाश ने कार को बैक गियर में डालकर भागने की कोशिश की। हालांकि दरोगा साहस दिखाते हुए कार की खिड़की पकड़कर लटक गया। वह कार के साथ करीब सौ मीटर तक घिसट गया। फिर पुलिसवालों ने घेरकर कार रोक ली मगर एक बदमाश उतरकर पैदल भाग गया मगर दूसरे को दबोच लिया गया। कार के साथ घिसटने से दरोगा के पैर में चोट भी पहुंची। कार की तलाशी में कई असलहे, सोने के आभूषण और मास्टर की बरामद की गई है। देर शाम तक पुलिस पकड़े गए चोर से पूछताछ में जुटी रही। पुलिस का कहना है कि उसके दूसरे साथी को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़ा गया चोर असम का रहने वाला बताया गया है। वह शहर के ट्रांसपोर्ट नगर से संचालित हो रहे शातिर चार पहिया चोरों के गिरोह का सदस्य बताया गया है। पुलिस सूत्रों की माने तो कार की तलाशी के दौरान तीन तमंचा तथा दो पिस्टल मिले हैं। बदमाश के पास सेंसर वाली कई चाभियां भी पुलिस ने बरामद की है। इसे लगाते ही किसी भी कार का लॉक चंद मिनटों में खुल जाता है।


चार पहिया वाहन चोरों के शातिर गिरोह की सरगना एक महिला बताई गई है। वह ट्रांसपोर्ट नगर में रहकर गैंग का संचालन करती है। उसके गिरोह में दूसरे प्रांतों के शातिर चोर शामिल हैं। उसे कुछ सफेद पोश लोगों का संरक्षण भी प्राप्त है। वह चार पहिया वाहनों के स्क्रैब का काम करने वाली बताई गई है। कानपुर की रहने वाली महिल स्क्रैब के धंधे की आड़ में वाहन चोरी गैंग का संचालन कर रही है। पुलिस टीम के उसके अड्डे पर पहुंचने से पहले महिला ही वहां से फरार हो गई। पुलिस टीम उसकी तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस को चोरों के बड़े गैंग के खुलासे की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed