कार सवार बदमाशों ने छात्र को किया अगवा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टेनली रोड पर रहने वाला सुधीर कुमार विक्रम चालक है। उसका बेटा मोहित 11 वीं का छात्र है। गुरूवार शाम को वह चाय पीने ब्लड बैंक के पास दुकान पर गया था। वह दुकान के बाहर खड़ा होकर चाय पी रहा था। तभी इंडिगो कार में चार युवक पहुंचे। युवकों ने जबरन खींच कर मोहित को कार में बैठाकर भाग निकले। सरेशाम छात्र के अपहरण का हल्ला मचा तो भीड़ जुट गई। किसी ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। छात्र के अपहरण की खबर पाकर कैंट पुलिस मौके पर पहुंची। तब जानकारी पाकर मोहित के घरवाले भी आ गए। पिता सुधीर बेटे के अपहरण से परेशान थे। पुलिस पूछताछ कर रही थी। लगभग आधे घंटे बाद छात्र खुद परेशान हाल वापस आ गया।
उसने बताया कि कार सवार बदमाशों ने मारपीट धमकाया और कचहरी के पास छोड़कर भाग निकले। छात्र के घरवालों ने बताया कि उसके बेटे मोहित की पुलिस लाइन में रहने वाले पुलिसकर्मियों के बेटों से दोस्ती थी। एक साल पहले पुलिस लाइन की कुछ लड़कियों ने घरवालों के चुपके से स्कूटी खरीदी थी। वे स्कूटी घर नहीं ले जाती थी। बाहर आकर फोन कर स्कूटी लेकर घूमती-फिरती थी। इसका पता चलने पर स्कूटी की रकम को लेकर विवाद हुआ था। आशंका है कि इसी खुन्नस में बेटे का अपहरण हुआ। वहीं एसओ कैंट ब्रजेश द्विवेदी ने बताया कि बच्चों के बीच का विवाद था। किसी ने तहरीर नहीं दी है।