फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Businessman in the store with a knife attack , poured gasoline

दुकान में व्यापारी पर चाकू से हमला, पेट्रोल डाला

Sun, 29 Mar 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Sun, 29 Mar 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
Businessman in the store with a knife attack , poured gasoline
एक सिरफिरे ने शनिवार दोपहर सहसों पुलिस चौकी के निकट गोदाम में घुसकर बोरा दुकानदार पर हमला कर लूटपाट की हालांकि उसे दबोचकर पुलिस को सौंप दिया गया। उसने बोरा खरीदने के बहाने दुकान मालिक को गोदाम में बुलाकर पहले चाकू से घातक वार किए फिर पेट्रोल डाल दिया। वह आग लगाने की फिराक में था मगर दुकान मालिक ने उसे दबोच लिया। हमलावर सोने की चेन और और नगदी छीनकर भागने लगा तो दुकान मालिक ने उसे दबोच लिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर इस बाबत पूछताछ की उसने हमले का कारण छेड़खानी बता दी।
विज्ञापन


सहसों पुलिस चौकी के निकट कसेरुआ कला स्थित कोल्ड स्टोर के बगल में शिवकुमार केसरवानी ने बोरे की दुकान खोल रखी है। शनिवार दोपहर करीब एक बजे वह दुकान में बैठा था तभी थरवई के मलाका मझिगवां गांव का शिवबहादुर पटेल आया। उसने शिवकुमार से बोरा खरीदने की बात की। शिवकुमार उसे दुकान के पीछे गोदाम में ले गया। वहां बोरा देखते समय अचानक शिवबहादुर ने दुकान मालिक शिवकुमार की पीठ पर चाकू से हमला कर दिया। वह मुड़ा तो उसके सीने पर भी चाकू से वार किया। गंभीर रूप से घायल और लहूलुहान होकर शिवकुमार गिरा तो शिवबहादुर ने शीशी में भरा पेट्रोल उस पर डाल दिया। तीली सुलगाने लगा तो शिवकुमार ने उससे चाकू और माचिस छीन ली।
विज्ञापन


इस पर वह शिवकुमार के गले से सोने की चेन और जेब से दो हजार रुपये निकालकर बाहर भागा। शिवकुमार भी चीखते हुए बाहर निकला तो लोगों ने घेरकर शिवबहादुर को दबोच लिया। 100 नंबर पर खबर दिए जाने पर पुलिस वहां पहुंची और आरोपी को अपनी हिरासत में ले लिया। उसकी पैशन बाइक भी जब्त कर ली। पूछताछ के दौरान शिवबहादुर ने कहा कि बोरा व्यापारी शिवकुमार ने उसके परिवार की एक युवती के साथ छेड़खानी की थी इसलिए उसने बदला लेने के लिए यह घटना की। मगर व्यापारियों ने कहा कि वह झूठा है। शिवकुमार के बड़े भाई सुधीर ने कहा कि पिछले साल उन्हें भी फूलपुर इलाके में तमंचा सटाकर लूटने की कोशिश की गई थी। खबर पाकर शहर से व्यापारी नेता रमेश अग्रहरि, आशीष केसरवानी, राहुल केसरवानी, चंद्रेश केसरवानी आदि पहुंच गए। उन्होंने सरायइनायत थाने जाकर पुलिस से रिपोर्ट लिखकर गिरफ्तारी को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed