{"_id":"572a60c24f1c1bc5325cd389","slug":"businessman-abducted","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबारी का अपहरण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कारोबारी का अपहरण
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 05 May 2016 02:23 AM IST
विज्ञापन
अपहरण
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज के लालगोपालगंज कस्बे से बुधवार दोपहर फारच्यूनर से आए असलहाधारी बदमाशों ने कारोबारी वीरेंद्र अग्रवाल उर्फ बच्चा और बड़े भाई ध्रुव अग्रवाल को लात-घूंसों और असलहे की बट से बेरहमी से पीटा। उनकी लाइसेंसी रिवॉल्वर भी छीन ली फिर एक भाई को फारच्यूनर में उठा ले गए। कारोबारी के दिनदहाड़े घर के बाहर से अगवा होने के बाद खलबली मच गई। लगभग एक घंटे बदमाश कारोबारी को हाईवे पर छोड़कर भाग निकले। नवाबगंज पुलिस तहरीर पर रिपोर्ट लिखकर जांच कर रही है।
लालगोपालगंज बाजार के रहने वाले वीरेंद्र अग्रवाल उर्फ बच्चा सराफा कारोबारी हैं। उनका फार्म हाउस घर से लगभग एक किलोमीटर दूर इलाहाबाद-लखनऊ मार्ग बरौंधा पुल के पास है। उनके फार्म हाउस के सामने एक जमीन है, जिसकी कीमत करोड़ों में है। इस जमीन को लेकर बच्चा का कुछ लोगों से विवाद चल रहा है। बुधवार को भी जमीन की नाप-जोख हुई। बच्चा के घरवालों का आरोप है कि दूसरे पक्ष ने लेखपाल से मिलीभगत क र जिस जमीन पर उनका मकान बना है, नाप जोख कराया और कहा कि मकान तीन फीट आगे बना है। दूसरे पक्ष के लगभग आधा दर्जन असलहाधारी युवक फारच्यूनर से आए। उनके साथ जेसीबी भी थी।
घर के बाहर असलहाधारी युवकों को देख बच्चा बाहर आ गए। उन्होंने मकान गिराने का विरोध किया तो असलहाधारी टूट पड़े। शोरगुल सुनकर बच्चा के बड़े भाई ध्रुव भी आ गए। उनको भी बदमाशों ने लात-घूंसों से जमकर धुना और दोनों भाइयों की लाइसेंसी रिवाल्वर छीन ली। पिटाई से बच्चा और ध्रुव अचेत हो गए तो बदमाशों ने ध्रुव को छोड़ दिया और बच्चा को फारच्यूनर में उठा ले गए। कारोबारी के अपहरण की खबर से लालगोपालगंज बाजार में खलबली मच गई। कारोबारी के घर में रोना-पिटना मच गया। शोरगुल सुनकर आसपास के व्यापारियों की भीड़ जुट गई। सूचना पर सीओ सोरांव लालप्रताप सिंह, एसओ नवाबगंज दीपक पांडेय और एसओ सोरांव मौके पर पहुंचे। पुलिस पूछताछ के बाद बदमाशों की तलाश में घेरेबंदी कर रही थी।
विज्ञापन
लगभग एक घंटे बाद बच्चा ने अंजान नंबर से फोन कर बताया कि बदमाशों ने उसे हाईवे पर जहानाबाद गांव के सामने छोड़ दिया। परिजन पुलिस के साथ पहुंचे और बच्चा को लेकर वापस आए। पिटाई से बच्चा की हालत नाजुक देख उन्हें सीएचसी और फिर वहां से शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बच्चा ने बताया कि बदमाशों ने दोनों भाइयों की छीनी गई रिवॉल्वर वापस कर दी। गोलियां निकाल लीं। मोबाइल का सिम निकालकर लौटा दिया। बदमाशों ने धमकी दी कि पुलिस से शिकायत की तो जान से मार दूंगा। वहीं घटना से इलाके के लोगों में खासा आक्रोश है। उनका आरोप है कि लेखपाल और अन्य तहसील कर्मियों की दूसरे पक्ष से मिलीभगत है। उनके खिलाफ भी कार्रवाई हो। चौकी प्रभारी मंसूराबाद कमलेश यादव ने बताया कि जमीन के विवाद में कारोबारी के अपहरण की बात सामने आई है। तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।