{"_id":"574f328a4f1c1baa481095fa","slug":"bullion-traders-are-stripped-away-two-crooks-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा कारोबारी को लूटकर भागतेे दो बदमाश धराए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सराफा कारोबारी को लूटकर भागतेे दो बदमाश धराए
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 02 Jun 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
arrest
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फूलपुर कस्बे के हेमापुर गांव के सामने बुधवार शाम दुकान बंद कर घर लौट रहे सराफा कारोबारी को लूटकर भाग रहे बदमाशों को पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दबोच लिया। भीड़ और पुलिस को पीछा करते देख बाइक छोड़कर बदमाशों ने तमंचे से फायर भी किया। कारोबारी की बाइक लेकर भागे बदमाश ने बाद में इसे छोड़ दिया, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया। इसकी डिक्की में एक किलोग्राम चांदी, 30 ग्राम सोना और चालीस हजार रुपये नगद मिले। फरार बदमाश की तलाश की जा रही है।
सोरांव में शिवगढ़ के रहने वाले राजीव सोनी की आठ साल पहले फूलपुर के लतीफपुर गांव में शादी हुई। राजीव ससुराल में रहने लगा। उसने जोगिया शेखपुर बाजार में सराफा की दुकान खोल ली। बुधवार शाम लगभग पांच बजे वह दुकान बंद कर बाइक पर घर लौट रहा था। रास्ते में उसने परिचित संजीव पटेल को भी फूलपुर तक के लिए बाइक पर बैठा लिया। हेमापुर गांव के सामने सुनसान में पीछे से बिना नंबर की अपाचे बाइक पर तीन बदमाशों ने राजीव और संजीव को रोक कनपटी पर तमंचा रख दिया। एक बदमाश राजीव की बाइक लेकर भाग निकला। डिक्की मे नगदी और जेवर थे। विरोध करने पर बदमाशों ने तमंचे की बट से पीटकर दोनों को लहूलुहान कर दिया। फिर बदमाश बाइक पर भागे तो संजीव और राजीव ने शोर मचा दिया। बदमाश ढोकरी चौराहे की ओर भागे थे।
फोन पर जानकारी मिली तो उधर बदमाशों के इंतजार में स्थानीय लोग चौकन्ने थे। बदमाशों के आने पर पुलिस के साथ स्थानीय लोग दौड़े तो उन्होंने फायर झोंक दिए। बदमाश घबराहट में बाइक से गिरकर पैदल ही भागने लगे। पुलिस ने घेरेबंदी कर दोनो बदमाशों को दबोच लिया। स्थानीय लोगों ने बदमाशों की जमकर धुनाई कर दी। पकड़े गए लुटेरों को फूलपुर थाने लाया गया। पूछताछ में पता चला कि पकड़े गए लुटेरों में मोहम्मद सैफ अली पुत्र आलम और मोहम्मद मोनू पुत्र मोहम्मद अकबर निवासी गोविंदपुर शिवकुटी है।
विज्ञापन
तीसरा बदमाश जफर उर्फ संटू पुत्र मुख्तार है। वह भी गोविंदपुर का रहने वाला है। सैफ इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष का छात्र है जबकि मोनू यमुनापार के एक डिग्री कॉलेज से बीएससी कर रहा है। महंगे शौक और अय्याशी के चक्कर में वे लूट और छिनैती की वारदात करते हैं। सैफ के पिता दर्जी हैं। जबकि मोनू के पिता घर पर ही रहते हैं। पुलिस जांच कर रही है कि पकड़े गए बदमाशों ने और कितनी वारदातों को अंजाम दिया है।
घटना के बाद फरार हुआ तीसरा बदमाश जफर अगियापुर गांव के पास लूटी गई बाइक छोड़कर भाग निकला। सूचना पर पहुंची फूलपुर पुलिस ने बाइक की डिक्की खोली तो नगदी और जेवर सुरक्षित मिल गए। पुलिस जफर की तलाश में लगी है।