फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   BSP leader assures suspicion

बसपा नेता की हत्या में संदिग्ध जग्गा हत्थे चढ़ा

Sat, 07 Oct 2017 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 07 Oct 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
BSP leader assures suspicion
राजेश यादव - फोटो : file photo
बसपा नेता राजेश यादव हत्याकांड में शुक्रवार को क्राइम ब्रांच ने जग्गा समेत दो लोगों को पकड़ लिया है। दोनों को हिरासत में लेकर अधिकारियों और क्राइम ब्रांच ने लंबी पूछताछ की। सूत्रों के मुताबिक दोनों ने झगड़े और फायरिंग की बात कुबूल की है। बाकी संदिग्धों की तलाश जारी है। ताराचंद हास्टल के बाहर हुए हत्याकांड में पुलिस ने संदिग्ध आरोपियों की जो सूची बनाई थी, उसमें प्रतापगढ़ का जग्गा और उसका साथी राहुल शामिल थे। पुलिस ने पहले दिन से ही इन्हें खोज रही थी।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक पुलिस को दोनों ने बताया है कि घटना वाली रात सभी लड़के होर्डिंग लगा रहे थे। राजेश और मुकुल गाड़ी से अचानक किसी अन्य प्रत्याशी के समर्थन में पहुंचे और कुछ लड़कों से गाली गलौज करने लगे। होर्डिंग लगा रहे लड़कों को बताया तो सभी उधर दौड़ पड़े। गाड़ी पर पथराव किया तो राजेश ने फायर कर दिया। इसके विरोध में लड़कों ने भी फायरिंग की। उस समय तक किसी को पता नहीं था कि गाड़ी में राजेश यादव हैं या और कोई। पहली गोली राजेश यादव ने चलाई थी, उसके बाद आरोपियों ने गोली लगाई। घटना के बाद लड़कों को यह भी नहीं पता था कि किसी को गोली भी लगी है। दरअसल घटना से एक दिन पहले सुमित शुक्ला उर्फ अच्युतानंद ने ताराचंद हास्टल में सिद्धार्थ उर्फ गोलू पीट दिया था। इससे अर्पित के साथियों में बड़ा आक्रोश था। इसी कारण सब झगड़े की तैयारी से थे। एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि दो लड़के हिरासत में लिए गए हैं। उनके बयानों की तस्दीक की जा रही है। शनिवार तक इस मामले का खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन


महामंत्री पद का चुनाव लड़के अर्पित सिंह को शुक्रवार को एक बार फिर पूछताछ के लिए बुलाया गया था। अर्पित की ही पार्टी में लड़के इकट्ठा हुए थे। राजेश भी अर्पित को ही हड़काने के लिए रात में वहां गए थे। अर्पित से सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे लड़कों के बारे में पूछताछ की गई। उसके मोबाइल की काल रिकार्ड्स भी चेक किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर कर्नलगंज अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि मुकुल और राजेश की रिवाल्वर को फोरेंसिक लैब में जांच के लिए भेजी जाएगी। इससे पता चलेगा कि दोनों के असलहों से कितनी फायरिंग हुई। मुकुल के बयानों की तस्दीक भी इससे की जाएगी।


राजेश हत्याकांड में पुलिस प्रतापगढ़ के अनुभव उर्फ दरोगा को खोज रही है। उसका आज भी पता नहीं चला। दो दिन पहले उसकी तलाश में एक टीम लखनऊ भेजी गई थी। शुक्रवार को कुछ सूचना के बाद एक टीम को भी उसकी तलाश में लखनऊ भेजा गया है। एक टीम प्रतापगढ़ भी भेजी गई है। उसके आपराधिक रिकार्ड को देखते हुए पुलिस सबसे ज्यादा उसी की खोजबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed