फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Brother - in-law was killed after being crushed by the tanker

देवर-भाभी की टैंकर से कुचलकर गई जान

Thu, 21 May 2015 02:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद Updated Thu, 21 May 2015 02:06 AM IST
विज्ञापन
Brother - in-law was killed after being crushed by the tanker
सोरांव (इलाहाबाद)। इलाहाबाद-प्रतापगढ़ मार्ग पर सोरांव इलाके में बुधवार सुबह बाइक सवार देवर और भाभी की टैंकर की चपेट में आने से मौत हो गई। महिला के पति का शहर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। वह अस्पताल से देवर के साथ बाइक पर मऊआइमा में घर जा रही थी तभी सोरांव इलाके से गुजरते समय आग जा रहे टैंकर के अचानक रुकने पर वे दोनों उसमें भिड़े तो पीछे से आ रहे टैंकर ने उन दोनों को कुचल दिया।
विज्ञापन


मईआइमा में बड़ाडीह गांव निवासी रामजतन (38) के सिर में गांठ हैं। उसे शहर में कचहरी के पास निजी चिकित्सालय में भर्ती किया गया है जहां परिजन देखरेख की खातिर रहते हैं। मंगलवार रात अस्पताल में रुकने के बाद बुधवार सुबह रामजतन की पत्नी माधुरी देवी (35) अपने देवर अर्जुन प्रसाद (28) के साथ बाइक पर मऊआइमा में घर के लिए रवाना हो गई। वे दोनों इलाहाबाद-प्रतापगढ़ मार्ग पर धामापुर के सामने पहुंचे तभी हादसा हो गया। आगे चल रहे टैंकर के ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगाया तो वे दोनों उसके पिछले हिस्से में जा भिड़े।
विज्ञापन


तभी पीछे आ रहे टैंकर ने उन दोनों को कुचल दिया। आसपास के लोगों के जुटने तक में अगले टैंकर का ड्राइवर उतरकर भाग गया था। अर्जुन और उसकी भाभी माधुरी की मौत हो गई।  खबर पाकर उनके परिवार के लोग आ गए। अर्जुन चार भाइयों में सबसे छोटा था। दो मौतों से परिवार में कोहराम मच गया। सबसे ज्यादा दुखद बात यह कि गंभीर रूप से बीमार पिता के अस्पताल में होने से माधुरी के चारों बच्चे बेसहारा जैसे हो गए हैं। माधुरी की मौत से बच्चों संजय, जीतेंद्र, बृजेश और निशा के सिर से मां का साया उठ गया। देवर अर्जुन की पत्नी रेखा और एक बेटे के सामने भी दुख और मुसीबतों का पहाड़ खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed