फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   boy killed in accident

ट्रैक्टर से कुचलकर बाइक सवार छात्र की मौत, हंगामा

Wed, 28 Dec 2016 02:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 28 Dec 2016 02:43 AM IST
विज्ञापन
यमुनापार के मांडा इलाके में मंगलवार शाम तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सामने से बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक सवार छात्र सोनू विश्वकर्मा (24) सड़क पर गिरा तो ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गया। ट्रैक्टर की चपेट में आकर छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मांडा पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया। अनहोनी की खबर छात्र के घरवालों को हुई तो शव बिना सूचना के थाने भेजने पर भड़क गए। नाराज लोगों ने उरुवा चौराहे पर चक्काजाम कर हंगामा करने लगे। सूचना पर मेजा समेत कई थानों की फोर्स पहुंची। किसी तरह पुलिस ने समझाबुझाकर जाम खुलवाया। 
विज्ञापन


मेजा में फुरसतराम का पूरा गांव निवासी फूलचंद्र विश्वकर्मा बाइक मिस्त्री है। उसके दो बेटों में बड़ा सोनू बीए प्रथम वर्ष का छात्र था। वह शाम को बाइक पर मांडा में रिश्तेदार के यहां से घर लौट रहा था। मांडा में नरवर चौकठा गांव के सामने बालू लदे ट्रैक्टर से कुचलकर सोनू की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर मांडा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आनन-फानन में शव कब्जे में लेकर मांडा थाने भेज दिया। शिनाख्त के बाद घरवालों को खबर हुई तो कोहराम मच गया। बिना सूचना के शव को थाने भेजने से परिजन और गांव के लोग भड़क गए। रात लगभग आठ बजे घरवालों के साथ सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उरुवा चौराहे पर आ गए। नाराज लोग चक्काजाम कर बवाल करने लगे। सूचना पर मेजा समेत कई थानों की फोर्स पहुंची। छात्र के शव को मेजा थाने लाया गया। साथ आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद परिजन और ग्रामीण सड़क हटे। तब जाकर आवागमन शुरू हो सका। बेटे की मौत से मां गुलाब कली और पिता फूलचंद्र का रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed