फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bolero shopper riding the bike was thrashed to death

बोलेरो ने बाइक सवार दुकानदार को रौंदा, मौत

Sat, 01 Aug 2015 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 01 Aug 2015 02:11 AM IST
विज्ञापन
हंडिया। कोखराज-हंडिया हाईवे पर बृहस्पतिवार रात चकमदा गांव के सामने बेकाबू बोलेरो ने पीछे से बाइक सवार दुकानदार फूलचंद्र यादव (35) को रौंद दिया। हादसे में दुकानदार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहा उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। खबर फूलचंद्र के घर पहुंची तो रोते बिलखते घरवाले पहुंचे।
विज्ञापन


हंडिया के तारा खुशिहालपुर गांव का फूलचंद्र यादव की हंडिया कस्बे में नाश्ते और पान की दुकान थी। वह बृहस्पतिवार रात को अपने एक साथी केवला प्रसाद के साथ दुकान बंद करने के बाद बाइक से बरौत गया था। बाइक केवला प्रसाद चला रहा था। रात लगभग दस बजे वे दोनों घर की ओर जा रहे थे। हाईवे पर चकमदा गांव के सामने पीछे से तेज गति से बेकाबू बोलेरो ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


टक्कर के बाद पीछे बैठा फूलचंद्र सड़क पर गिरा और बेकाबू बोलेरो उसे रौंदते हुए निकल गई। हादसे के बाद आसपास के लोग वहां पहुंचे तो तब तक फूलचंद्र दम तोड़ चुका था। जबकि उसका साथी खून से लथपथ तड़प रहा था। हंडिया पुलिस ने केवला प्रसाद को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे की खबर फूलचंद्र के घर पहुंची तो कोहराम मच गया। फू लचंद्र के चार बेटे और दो बेटियां हैं। पति की मौत से पत्नी राजकुमारी का रो रोकर हाल खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हंडिया के बरौत रेलवे क्रासिंग के पास बाइक सवार बदमाश रिटायर डॉक्टर से छिनैती कर भाग निकले। दिनदहाड़े 20 हजार रुपये की छिनैती से गांव में खलबली मच गई। सूचना पर हंडिया पुलिस पहुंची। पुलिस पूछताछ के बाद बदमाशों की तलाश में जुटी है।


हंडिया के औरा गांव के बुद्धू राम भारतीया रिटायर्ड डॉक्टर हैं। उनका खाता बैंक ऑफ बड़ौदा के बरौत शाखा में है। सुबह वह साइकिल से रुपया निकालने गए थे। वह दिन में लगभग डेढ़ बजे बैंक से 20 हजार रुपये निकालकर घर जा रहे थे। बरौत रेलवे क्रासिंग के पास एक बाइक पर दो बदमाश पीछे से आए। एक बदमाश ने उन्हें बताया कि कपड़े पर कुछ पड़ा है। यह देखकर बुद्धू राम रुक गए। बदमाश भी रुके और साइकिल में टंगा झोला जबरन छीन लिया। बुद्धू राम ने विरोध किया तो उन्हें बदमाशों ने उन्हें धक्का देकर गिराया और रुपयों से भरा बैग लेकर भाग निकले। सूचना पर हंडिया पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं घटना से गांव के लोगों में आक्रोश है। उनका आरोप था कि आए दिन बैंक आने-जाने वाले लोगों के साथ ऐसी घटना होती है। इसके बाद भी पुलिस कुछ नहीं कर पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed